गुरुग्राम में खुले में नमाज के विरोध में गोवर्धन पूजा का हुआ आयोजन, जानें क्‍या बोले ओवैसी

गुरुग्राम, नवंबर 05। दिल्‍ली की सीमा से सटे हुए गुरुग्राम में खुली जगह में नमाज पढ़ने का विवाद अभी थमा नहीं है। प्रशासन ने खुले में नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी है वहीं शुक्रवार को इस बीच संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के सदस्यों ने खुले में नमाज के विरोध स्‍वरूप बीच चौराहे पर गोवर्धन पूजा की। ये वो ही चौराहा था जहां हर जुम्‍मे को नमाज होती थी। जिसके बाद ये मामला और तूल पकड़ लिया है। इस एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है।

Owaisi
बता दें बीजेपी नेता कपिल मिश्रा शुक्रवार को गुरुग्राम के सेक्टर 12ए साइट पर आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचे। ये जगह वही है, जहां कुछ हफ्ते पहले तक नमाज अदा की जाती थी। कपिल मिश्रा के अलावा गाजियाबाद में डासना देवी के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती भी इस आयोजन में शामिल हुए। ये पूरा मामला सिर्फ सेक्टर 12 के इस चौक से ही नहीं जुड़ा है बल्कि ये गुरुग्राम में 37 जगहों पर हो रही खुले में नमाज को लेकर है। जहां खुले में नमाज पढ़ी जा रही है और हिंद संगठन विरोध कर रहे थे।

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने एक ट्वीट किया और लिखा

गुरुग्राम में शुक्रवार को नमाज का विरोध इस बात का सटीक उदाहरण हे कि ये प्रदर्शनकारी कितने कट्टरपंथी हो गए हैं। ये मुसलमानों के प्रति सीधी नफरत है। मेरे विश्‍वास का अभ्‍यास करना या सप्‍ताल में एक बार 15 से 20 मिनट जुमे की नमाज अदा करना किसी को कैसे आहत कर रहा है?

गुरुग्राम में खुले में नमाज के विरोध में गोवर्धन पूजा का हुआ आयोजन, BJP नेता कपिल मिश्रा हुए शामिलमुस्लिम पक्षकारों ने बताया कि आपस में बातचीत के बाद ये निर्धारित हुआ था कि 7 स्‍थानों पर जुमे की नमाज बढ़ सकते हैं लेकिन व‍िश्‍व हिंदू परिषद विहिप के सुरेंद्र जैन ने कहा ये बस रमजान महीने में एक बार के लिए थी हमेशा के लिए नहीं थी। उन्‍होंने बताया दो दिन पहले हुई बैठक में ये निर्धारित किया गया कि 37 में से 20 जगहों पर खुले में नमाज होगी और इस धीरे-धीरे कम कर दिया जाएगा । जिसके बाद गुरुग्राम में खुले में नमाज बिलकुल बंद हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+