गूगल ने डूडल के जरिए समझाया वोट का महत्व, दूसरे चरण के लिए देशभर में मतदान जारी

नई दिल्ली। गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में मतदान जारी हैं। ऐसे में सर्च इंजन गूगल ने डूडल के जरिए लोगों को लोकतंत्र में मतदान का महत्व समझाया है। इस डूडल में एक उंगली पर स्याही लगी हुई है। बता दें कि जब कोई वोट देकर आता है तो ये स्याही इसका सबूत होती है। इस डूडल पर क्लिक करने से यूजर एक नए पेज पर पहुंच जाएगा । इस पर हाउ टू वोट #India की पूरी जानकारी दी गई है।

google tells the importance of voting through its homepage doodle

अभी देश के 12 राज्यों की कुल 95 सीटों पर वोटिंग की जा रही है। बता दें कि इससे पहले चरण के चुनाव के दौरान भी गूगल ने डूडल बनाया था। बता दें कि दूसरे चरण के चुनाव में तमिलनाडु की 39 में से 38 लोकसभा सीटों पर और 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। वहीं बिहार की 40 में से 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तर प्रदेश की 8, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10 और पश्चिम बंगाल की 3 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। साथ ही असम और ओडिशा की 5-5 सीटों पर भी मतदान हो रहा है। वहीं, बिहार की किशनगंज, कटिहार, पूर्णियां, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट के लिए भी मतदान जारी है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2019 Live: सुबह 9 बजे तक बिहार में 12.27 फीसदी मतदान

95 सीटों पर 15.8 करोड़ मतदाता कुल 1635 उम्मीदवारों के लिए वोट देंगे। यहां लोकसभा की कुल 543 सीटों के लिए 7 चरणों में मतदान होने हैं जबकि मतगणना 23 मई को होगी।

यह भी पढ़ें- जानिए उत्तर प्रदेश की आगरा लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+