Lok Sabha Elections 2019: दूसरे चरण में 95 लोकसभा सीटों पर वोटिंग खत्म, 66 फीसदी मतदान
2019 के लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है।
नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए देश के 12 राज्यों की कुल 95 लोकसभा सीटों पर गुरुवार को वो डाले गए। दूसरे चरण के मतदान के लिए लगभग 66 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई है। दूसरे चरण में जिन लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ, उनमें सबसे ज्यादा तमिलनाडु की 38 और कर्नाटक की 14 सीटें हैं। इनके अलावा उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 5, महाराष्ट्र की 10, ओडिशा की 5, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 3, पश्चिम बंगाल की 3, जम्म कश्मीर की 2, मणिपुर की 1 और पुडुचेरी की 1 लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में शामिल थीं। जानिए कैसा रहा लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान।

LIVE Feed
दूसरे चरण के लिए कर्नाटक की लोकसभा सीटों पर वोट प्रतिशत
वहीं कर्नाटक की लोकसभा सीटों पर वोट प्रतिशत की बात करें तो टुमकुर - 77.01%, मांड्या - 80.23%, मैसूर - 68.72%, चामराजनगर - 73.45%, बैंगलोर ग्रामीण - 64.09%, बैंगलोर उत्तर - 50.51%, बैंगलोर सेंट्रल - 49.75%, बैंगलोर दक्षिण - 54.12%, चिकबल्लापुर - 76.14%, कोलार - 75.94 %, उडुपी चिकमगलूर - 75.26%, हसन - 77.28%, दक्षिणा कन्नड़ - 77.7%, चित्रदुर्ग - 70.59% प्रतिशत मतदान हुए हैं।
कहां कितने प्रतिशत वोट पड़े?
वहीं राज्यवार वोट प्रतिशत की बात करें तो असम -76.22%, बिहार -62.38%, जम्मू-कश्मीर -45.5%, कर्नाटक -67.67%, महाराष्ट्र -61.22%, मणिपुर -67.15%, ओडिशा -57.97%, तमिलनाडु -66.36%, उत्तर प्रदेश -66.3%, पश्चिम बंगाल -66.42%, छत्तीसगढ़ -76.4%, छत्तीसगढ़ -71.40%, पुदुचेरी -76.19% प्रतिशत मतदान हुए हैं।
लोकसभा चुनाव 2019
दूसरे चरण में कर्नाटक में 63.4 फीसदी, तमिलनाडु में 69.5, महाराष्ट्र में 63, असम में 73.32, बिहार में 62.52, छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर 71, जम्मू कश्मीर में 43.37, मणिपुर में 74.69, ओडिशा में कुल 64, पुडुचेरी की एक सीट पर 78, उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर 62 और पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर 75 प्रतिशत मतदान हुआ है।
READ MORE


















Click it and Unblock the Notifications