गूगल इंडिया सर्वे: मोदी ही नहीं राहुल की उम्मीदें भी कायम

सर्वे में खास बात यह निकल कर आयी है कि 42 फीसदी की युवा अभी भी निश्चित नहीं कि वो किसे वोट करेंगे। इस सर्वे में 41 हजार लोग शामिल थे, इनमें से 85 फीसदी लोगों का कहना है कि उन्होने पिछले चुनाव में मतदान किया था। इसमें से 64 फीसदी लोग 18-25 वर्ष की आयुवर्ग के हैं।
सर्वे से सामने आया है कि 37 फीसदी शहरी युवा वोटर ऑनलाइन रहता है और चुनावी प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखता है। हालांकि वोट करने को लेकर युवा अभी भी कश्मकश में हैं। जहां 35 फीसदी युवाओं का कहना है कि वह पार्टी देखकर तो 36 फीसदी युवाओं का कहना है कि वह उम्मीदवार देखकर चुनाव में मतदान करेंगे।
इसके अलावा सर्वे में शामिल 41 हजार लोगों में 7, 042 लोग रजिस्टर्ड वोटर है जिसमें से 68 फीसदी लोग 18-35 साल की उम्र के हैं। राजनीति में चर्चित शख्सियतों की बात करें तो गूगल पर नरेंद्र मोदी और भाजपा को सबसे ज्यादा सर्च किया गया, जबकि राहुल गांधी और कांग्रेस दूसरे नंबर पर रहें।












Click it and Unblock the Notifications