गूगल में काम करने वाले भारतीय इंजीनियर ने बना डाला गीता GPT, लोगों को इस काम में करता है मदद

गीता जीपीटी बेंगलुरु स्थित गूगल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा विकसित किया गया है। गीता GPT को गूगल इंडिया के सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुकुरु साई विनीत ने बनाया है।

Google software engineer developed Gita GPT OpenAI ChatGPT

ओपन एआई चैट जीपीटी ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रखा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित यह एक ऐसा चैटबॉट है जो कई तरह के सवालों के लिखित जवाब देता है। अब इस होड़ में माइक्रोसॉफ्ट से लेकर गूगल तक शामिल हो गए हैं। कई लोग इसे भविष्य में गूगल के लिए खतरा भी मान रहे हैं। गूगल ने बार्ड पेश किया है। जबकि माइक्रोसॉफ्ट ने अपने बिंग सर्च इंजन में चैटजीपीटी जैसी तकनीक को शामिल किया।

 सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुकुरु साई विनीत ने बनाया गीता GPT

सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुकुरु साई विनीत ने बनाया गीता GPT

सिर्फ बड़ी टेक कंपनियां ही नहीं बल्कि स्टार्ट-अप और डेवलपर्स भी एआई चैटबॉट विकसित करने में जुटे हैं। इसी बीच एक भारतीय इंजीनियर ने एक गीता जीपीटी विकसित किया है। गीता जीपीटी बेंगलुरु स्थित गूगल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर द्वारा विकसित किया गया है। गीता GPT को गूगल इंडिया के सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुकुरु साई विनीत ने बनाया है।

गीता से जुड़े हर सवाल का जवाब देता है ये जीपीटी

गीता से जुड़े हर सवाल का जवाब देता है ये जीपीटी

साई विनीत द्वारा बनाए गए गीता GPT ओपन एआई से जब आप प्रश्न पूछते हैं तो ये गीता की शिक्षा पर आधारित उत्तर देता है यानी इसमें "गीता से परामर्श" करने की सुविधा मिलती है। सवाल पूछने पर चैटबॉट से ब्रेकअप होने या उससे उबरने आदि से जुड़ी सलाह आदि मांगी जा सकती है। इसके जवाब के लिए चैटबॉट आपको गीता में दिए गए सबसे प्रासंगिक छंद और विश्लेषण के साथ जवाब प्रस्तुत करेगा।

इन सवालों के जवाब देने में इसे होती है दिक्कत

इन सवालों के जवाब देने में इसे होती है दिक्कत

OpenAI के GPT-3 द्वारा संचालित गीता जीपीटी खुद को "क्रांतिकारी चैटबॉट" है। गीता जीपीटी के साथ आप एक आसान इंटरैक्टिव तरीके से अपने जीवन के निर्णयों सलाह ले सकते हैं। ये चैटबॉट ज्यादातर जीवन की समस्याओं का जवाब देता है और उन्हें कैसे हल किया जाए। लेकिन, अगर आप इसे एलॉन मस्क या बिल गेट्स के बारे में पूछते हैं। तो इसे जवाब देने में दिक्कत होती है।

चैटबॉट कृष्ण की भूमिका निभाता है

चैटबॉट कृष्ण की भूमिका निभाता है

https://gita.kishans.in पर, चैटबॉट भगवान कृष्ण की भूमिका निभाता है, जबिक यूजर्स अर्जुन के रूप में सलाह मांगते हैं। जब आप वेबसाइट पर जाते हैं तो वहां आप देखेंगे कि चैटबॉट कृष्ण की भूमिका निभाते हुए आपसे पूछेगा, "अर्जुन, मेरे दोस्त, तुम्हें क्या परेशानी है?" इस ऐप में 1.20 लाख से अधिक प्रश्नों के उत्तर होने का दावा किया गया है।

ऐसे करता है काम

ऐसे करता है काम

गीता जीपीटी की वेबसाइट पर जाने के बाद 'व्हाट ट्रबल यू माय चाइल्ड?' के नीचे एक चैटबॉक्स है, जहां यूजर गीता से जुड़ा हुआ कोई सवाल पूछ सकता है। सवाल पूछने के बाद यूजर को 'गीता से परामर्श करें' के बटन पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करते ही यूजर को उसके सवाल का जवाब मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+