पीएम मोदी को दिखाया TOP 10 क्रिमिनल में, कोर्ट ने गूगल को भेजा नोटिस
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया के टॉप 10 क्रिमिनल में दिखाना गूगल को महंगा पड़ा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसके लिए गूगल को नोटिस भेजी है। कोर्ट ने गूगल के साथ-साथ उसके सीइओ और भारत के प्रमुख को भी भेजा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को क्रिमिनल लिस्ट में दिखाए जाने पर कोर्ट ने इन लोगों के खिलाफ क्रिमिनल केस करने के आर्डर दिए हैं। आपको बता दें कि सुशील कुमार मिश्रा नाम के वकील ने कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की थी। जिसके बाद कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए गूगल, उसके सीईओ और भारत प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया है।
इस मामले में कोर्ट की अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी। आपको बता दें कि याचिकाकर्ता ने गूगल के टॉप टेन की लिस्ट ने पीएम मोदी की फोटो को हटाने के लिए गूगल को मेल भी किया था, लेकिन गूगल की तरह से इस पर एक्शन नहीं लिया गया। वहीं उन्होंने पिछले साल ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन इसे दीवानी मुकदमा बताकर खारिज कर दिया। जिसके बाद एक बार फिर से सुशील ने गूगल के खिलाफ मामला दर्ज कराया।












Click it and Unblock the Notifications