गूगल ने किया ड्रोन ट्रायल, अब उड़कर आएगा आपका 'डाकिया'
नई दिल्ली। एक ओर जहां पूरे देश में रफ्तार पर तेजी से प्रयोग हो रहे हैं वहीं सर्च इंजन गूगल हाईटैक तरीके अपनाने को बेताब दिख रहा है। गूगल ने कहा है कि वह ऑनलाइन खरीदे गए प्रॉडक्ट्स की सप्लाई के लिए कंपनी ड्रोन के इस्तेमाल का ट्रायल कर रही है।

गौर करने वाली बात है कि इसी तरह का ट्रायल प्रमुख इंटरनेट रिटेल कंपनी अमेजन amazon.com कर रही है। गूगल ने ट्रायल के तौर पर कैंडी, पानी, दवा आदि को ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित दो किसानों के पास पहुंचाने का विज़न पेश किया।
पढ़ें- क्या कुमार के सिर सहरा बांधने वाली थी भाजपा
खबर है कि कैलिफोर्निया हेडक्वॉर्टर वाले गूगल ने गुरुवार को इस बात का खुलासा करते हुए ब्लॉग में कहा कि 'ड्रोन प्रॉडक्ट्स की ढुलाई को नया आयाम दे सकते हैं। हालांकि इस पर अभी तथ्यात्मक रूप से पुष्टि नहीं की गई है। येाजना को मूर्त रूप देने के लिए गूगल काम में जुट गया है। यदि मिशन सफल हुआ तो जासूसी करने वाले ड्रोन अब एक डाकिए का काम करते नज़र आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications