Google Doodle on Winter Solstice 2019: 'हैप्पी विंटर' पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए खास बातें
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगल ने आज 'विंटर सॉल्सटिस 2019' को अपना डूडल बनाया है, साल के सबसे छोटे दिन को 'विंटर सॉल्सटिस (संक्रांति)' कहा जाता है, आज के दिन की खासियत ये है कि आज का दिन छोटा और रात लंबी होती है, चीन में आज के दिन Dongzhi Festival मनाया जाता है, सोलस्टाइस एक लैटिन शब्द है. इसका मतलब 'सूरत स्थिर' है। आज का डूडल बहुत क्यूट है, जिसमें एक क्यूट स्नोमैन है, जिसके पास क्लिक करने पर हैप्पी विंटर लिखा हुआ आ रहा है।

आज से सूर्य उत्तरायण हो जायेगा...
बता दें कि उत्तरी गोलार्ध में 22 दिसंबर को सूर्य अपने अधिकतम दक्षिणी बिंदु यानी मकर वृत्त पर है, आज से सूर्य उत्तरायण हो जायेगा यानी उत्तर की ओर बढ़ना शुरू कर देगा, इसके बाद सूर्य विषुवत वृत्त की ओर गति शुरू कर देगा, जिससे उत्तरी गोलार्ध में धीरे-धीरे दिन बड़े होने शुरू हो जाएंगे।

मकर रेखा पृथ्वी के सर्वाधिक निकट होगी
इस दिन मकर रेखा पृथ्वी के सर्वाधिक निकट होगी। इसी के चलते इस दिन की अवधि कम होगी। यह दिन 10 घंटे, 19 मिनट और 10 सेकंड की अवधि का होगा। इस दिन के बाद से ही ठंड बढ़ जाती है। इस दिन सूर्य पृथ्वी पर कम समय के लिए उपस्थित होता हैं तथा चंद्रमा अपनी शीतल किरणों का प्रसार पृथ्वी पर अधिक देरी तक करता हैं। इसे विंटर सोल्टाइस अथवा दिसंबर दक्षिणायन कहा जाता है।

पृथ्वी अपने अक्ष पर साढ़े तेईस डिग्री झुकी हुई है...
खगोल शास्त्रियों के अनुसार पृथ्वी अपने अक्ष पर साढ़े तेईस डिग्री झुकी हुई है। जिसके कारण सूर्य की दूरी पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध से अधिक हो जाती हैं और सूर्य की किरणों का प्रसार पृथ्वी पर कम समय तक हो पाता हैं। वहीं 'विंटर सोलस्टाइस' के ठीक विपरीत 20 से 23 जून के बीच 'समर सोलस्टाइस' भी मनाया जाता है। तब दिन सबसे लंबा और रात सबसे छोटी होती है तो वहीं 21 मार्च और 23 सितंबर को दिन और रात का समय बराबर होता है।












Click it and Unblock the Notifications