Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Google Doodle: डूडल पर चढ़ा प्यार का रंग, डांस करते नजर आए 'Love Birds'

नई दिल्ली। इन दिनों गूगल अपने डूडल के जरिए विंटर ओलंपिक्स को सेलिब्रेट कर रहा है, लेकिन आज उसने अपने अपने डूडल में प्रेम के रंग को भी जगह दी है क्योंकि आज वेलेनटाइन डे है। उसने आज अपने डूडल में 2 पक्षियों को दिखाया है। इस डूडल में दिल की शेप में दो पक्षी नजर आ रहे हैं। इस डूडल पर क्लिक करते ही दोनों पक्षी मस्ती में नाचने लगते हैं।

 डूडल पर चढ़ा प्यार का रंग, डांस करते नजर आए 'Love Birds'

आपतको बता दें कि इस वक्त दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में शीतकालीन ओलंपिक चल रहा है, जिसमें स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, स्केटिंग, स्की जंपिंग और कर्लिंग खेल शामिल हैं। इन खेलों को सेलिब्रेट करने के लिए गूगल रोजाना एक नया डूडल बना रहा है। वो जानवरों के जरिए रोज अपने डूडल को सजा रहा है लेकिन वैलेंटाइन डे पर गूगल का यह डूडल वाकई में काफी शानदार है।

वेलेनटाइन डे

वेलेनटाइन डे या संत वेलेनटाइन दिवस 14 फ़रवरी को अनेकों लोगों द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है। इसे प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन दो प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को वेलेंटाइन डे विश करते हैं और अपने रिश्ते में आई कड़वाहट को मिटाने का प्रयास करते हैं। वेलेंटाइन डे पर हर किसी की कोशिश होती है कि वह इसे अपने पार्टनर के लिए यादगार बनाए। वैसे आज का दिन लोग उन लोगों के साथ भी सेलिब्रेट करते हैं, जो उनके दिल के करीब होते हैं, और वो लोग दोस्त और परिवार वाले भी हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+