पाकिस्तानी हिंदुओं को मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लंबी अवधि के वीजा पर भारत आए पाकिस्तान के अल्पसंख्यंक हिंदुओं को बड़ी राहत दी है।

विदेश मंत्रालय ने गुजरात सरकार को एक अधिसूचना जारी करते कहा है कि मंत्रालय ने देश में लंबी अवधि के वीजा पर रहे पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को वीजा नियमों में राहत देने का फैसला किया है।
पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को वीजा नियमों में ढील का फायदा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश जैसे देशों के हिन्दू, पारसी, सिक्ख, बौद्ध और जैन समुदाय के लोगों को मिलेगा।
लंबी अवधि के वीजा पर आए लोग अक्सर अपना कोई कारोबार या फिर नौकरी आदि करना चाहते हैं लेकिन वीजा नियमों की वजह से कई बार उन्हें योग्य होते हुए भी काम नहीं मिल पाता है।
आसानी से कर सकेंगे भारत में व्यापार
विदेश मंत्रालय के इस आदेश के बाद ये वीजा धारक प्रदेश में कहीं भी जा सकेंगे, साथ ही आसानी से कोई बिजने भी कर सकेंगे। वीजा को एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश के लिए भी ट्रांसफर किया जा सकेगा। साथ ही इन लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस भी जारी किया जाएगा।
गुजरात के अहमदाबाद में 3000 से ज्यादा पाकिस्तानी हिंदू रहते हैं, जिनके पास लंबी अवधि के वीजा हैं। सरकार के इस फैसले के बाद पड़ोसी देश से आए इन लोगों में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि ये उनकी तरक्की में मददगार होगा।
समुदाय के लोगों का कहना है कि वीजा नियमों की वजह से उन्हें कई बार स्थानीय लोगों द्वारा लिया जाता था और वो कानूनी कार्रवाई भी नहीं कर पाते थे। समुदाय के लोगों ने कहा कि डॉक्टर और पढ़े-लिखे लोगों को इससे सबसे ज्यादा फायदा होगा।












Click it and Unblock the Notifications