एलपीजी के दामों 44.50 रुपए की भारी कमी, डीजल के दाम 50 पैसे बढ़े

लखनऊ। केंद्र सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए रसोई गैस की कीमतों में 44.50 रूपए की कटौती की गयी है। गैस की कीमतों में कमी आने से घरेलू महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

Positive India: क्या होगा अगर आपने छोड़ी गैस सब्सिडी?

99.65% लोगों ने नहीं मानी पीएम मोदी की ये बात, आखिर क्यों?

बुधवार देर रात से गैस के दामों में आयी इस कमी से अब 615.50 रुपए का सब्सिडि वाला गैस अब 517 रुपए का मिलेगा। इसके बाद अब लोगों के खाते में आने वाली सब्सिडी भी कम हो जाएगी।

उपभोक्ताओं के खाते में अब सब्सिडी की राशि 177.68 रुपए की बजाए 133.28 रुपए आयेगी। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में भी इस कमी के बाद इसकी कीमत 1155.50 रुपये होगी। इससे पहले ये 1200 रुपये का मिलता था।

वहीं डीजल के दामों में भी 50 पैसे की बढ़ोत्तरी की गयी है। अब लखनऊ में डीजल 50.60 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। जबकि पेट्रोल के दामों में कोई कमी या बढ़ोत्तरी नही की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+