Good News: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा बने पापा, पत्नी गिन्नी ने दिया बेटी को जन्म

नई दिल्ली। कपिल शर्मा के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है क्योंकि उनके चहेते कॉमेडी किंग अब पापा बन गए हैं, जी हां कपिल की पत्नी गिन्नी ने बेटी को जन्म दिया है, इस बात की जानकारी कपिल ने ट्वीट करके दी,उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारे बेटी हुई है, आपके आशीर्वाद की जरूरत है, सभी को प्यार। जय माता दी ।' कपिल के ट्वीट के बाद फैंस उन्हें बधाई देने लगे हैं।

Recommended Video

    Kapil Sharma and wife Ginni Chatrath blessed with a baby girl | वनइंडिया हिंदी
    कपिल शर्मा के घर में गूंजी किलकारी, गिन्नी ने बेटी को दिया जन्म

    कपिल शर्मा के घर में गूंजी किलकारी, गिन्नी ने बेटी को दिया जन्म

    कपिल ने ये ट्वीट सुबह 3.30 बजे किया है, रैपर गुरु रंधावा ने कपिल को बधाई देते हुए लिखा, 'बधाई हो मेरे पाजी, मैं आधिकारिक तौर पर चाचा बन गया ।' तो वहीं अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी कपिल को बधाई दी, उन्होंने लिखा, 'बेटी होन की तुम्हें बहुत-बहुत बधाई ।'

    दिसंबर 2018 में हुई कपिल-गिन्नी की शादी

    आपको बता दें गिन्नी और कपिल ने दिसंबर 2018 में शादी की थी, ये प्रेमविवाह था, जो कि बड़े संघर्षों के बाद शादी में तब्दील हुआ था।

    गिन्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं कपिल

    गिन्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं कपिल

    तब कपिल शर्मा ने खुलकर मीडिया के सामने कहा था कि वो गिन्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं, उसी ने मुझे मेरे बुरे दिनों में संभाला था, कपिल ने कहा था कि वो बहुत ही आध्यात्मिक हैं, उसके पूजा-पाठ का ही असर है कि आज मैं ठीक हूं, मैं उसकी हर बात हमेशा मानूंगा क्योंकि मुझे पता है कि वो सही होती है, मेरे लिए वो दुआ मांगती हैं। मेरे भले के लिए वह हमेशा आस-पास रहती हैं।

    गिन्नी ने कहा कि कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है..

    जिस पर गिन्नी ने कहा कि मैंने जो कुछ भी किया है वो अपने लिए किया है, मैंने वो ही वापस करने की कोशिश की, जो मैंने कपिल से पाया था, गिन्नी ने कहा कि कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है, उसने मुझे बहुत प्यार दिया है, मैंने बस वो ही देने की कोशिश की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+