खुशखबरीः यहां 12वीं पास छात्रों को फिर मुफ्त में लैपटॉप देगी सरकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ?
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 12वीं पास मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने की योजना को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। कोरोना वायरस से पीड़ित एमपी मुख्यमंत्री ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अस्पताल से ही कैबिनेट के सहयोगियों और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया। इस योजना से रेगुलर और प्राइवेट दोनों छात्रों को फायदा होगा।
Recommended Video


MPBSE 12वीं का परिणाम 27 जुलाई दोपहर 3 बजे घोषित किया गया है
रिपोर्ट के मुताबिक एमपी बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए कक्षा 12वीं की मेन परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इस योजना के तहत चुना जाएगा और मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रुपए राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से 12वीं का परिणाम सोमवार, 27 जुलाई को दोपहर 3 बजे घोषित किया जा चुका है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हॉस्पिटल से यह सूचना खुद ट्वीट करके दिया
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह सूचना खुद ट्वीट करके दिया। कि मध्य प्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाने की योजना फिर से आरंभ की जा रही है। इस योजना का लाभ उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो 85 फीसदी या उससे ज्यादा ले आएंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी छात्र अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।

वीडियो कांफ्रेंसिग बैठक में CM ने मेधावी छात्रों को लैपटाप स्कीम पर लगाई मुहर
कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री चौहान शहर के एक अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री अस्पताल के अपने बिस्तर से ही वीडियो कॉन्फ्रेस के जरिये समीक्षा बैठक में अधिकारियों और कैबिनेट सहयोगियों के साथ शामिल हुए और ट्वीट करके 12वीं पास छात्रों को मुफ्त लैपटाप वितरण योजना की जानकारी साझा की।

गत 25 जुलाई को शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई
गत 25 जुलाई को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा, मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, मुझे COVID-19 के लक्षण आ रहे थे, टेस्ट के बाद मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वॉरेंटीन में चले जाएं।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications