भारत में कोरोना फैलने के बाद पहली बार दिखा एक अच्छा ट्रेंड

नई दिल्ली- मार्च के पहले हफ्ते से जब से देश में कोरोना तेजी से फैलना शुरू हुआ था, इससे पहले कभी भी लगातार तीन दिनों तक नए केसों में लगातार कमी नहीं देखी गई थी। लेकिन, शनिवार को लगातार तीसरे दिन देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या उससे पहले वाले दिन से कम दर्ज की गई। हालांकि, ये ट्रेंड आगे भी बरकरार रहेगा इसके बारे में निश्चित तौर पर कुछ भी कहना नामुमकिन है।

Good news for the first time after the outbreak of coronavirus in India, New cases start dipping

शनिवार लगातार तीसरा ऐसा दिन गुजरा जब देश में कोरोना वायरस के नए केस में बहुत कम ही सही, लेकिन पिछले दिन के मुकाबले में गिरावट दर्ज की गई। जैसे गुरुवार को 3,355 नए मामले सामने आए थे, जो कि बुधवार से कम थे, फिर शुक्रवार को 3340 और शनिवार को कुल 3083 नए मामले सामने आए। यानि तीनों दिन नए मामलों में गिरावट होती चली गई। हालांकि, नए मामलों में गिरावट बहुत कम रही, लेकिन लगातार नए केस में गिरावट का ऐसा ट्रेंड पहले देखने को नहीं मिला था। कोरोना वायरस के नए केस से मिले इस ट्रेंड के बाद ही दिल्ली ने रोजाना अपने आंकड़े जुटाने का समय भी बदल दिया है और अब वह सिर्फ 24 घंटे के साइकिल में आधी रात से आधी रात के आंकड़े जाहिर कर रही है। अगर हम 15 अप्रैल से 9 मई तक के आंकड़े पर नजर डालें तो 4 मई को सबसे ज्यादा नए केस सामने आए थे, उसकेअगलि दिन गिरावट के बाद 6 मई को संख्या जरूर बढ़ी, लेकिन उसके बाद गिरावट का क्रम ही सामने आया।

Good news for the first time after the outbreak of coronavirus in India, New cases start dipping

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस से हुई मौतों को लेकर भी कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मसलन दिल्ली के सिर्फ 5 अस्पतालों में मौत का आंकड़ा 116 है, जबकि दिल्ली सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसे महज 73 माना है। हालांकि, इसको लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा था कि मौत की संख्या में अंतर इसलिए हो सकता है कि अस्पताल सरकार को पूरी जानकारी नहीं दे रहे हों। उनके दावे के मुताबिक सरकार अपनी ओर से कुछ भी छिपानी की कोशिश नहीं कर रही है। उधर केरल में भी मामला सही चल रहा था लेकिन मध्य पूर्व से स्पेशल फ्लाइट से लाए गए दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकल गए, जिसको लेकर एक बार फिर वहां चिंता बढ़ गई है। क्योंकि राज्य ने काफी हद तक इसपर नियंत्रण पा लेने का दावा किया था।

Recommended Video

    Coronavirus : India में करीब 63 हजार Corona Patients,अब तक 2109 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    वैसे रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक इस वक्त देश में कोरोना संक्रमितों का कुल मामला 62,939 तक पहुंच चुका है। इनमें से 19,358 ठीक भी हो चुके हैं। लेकिन, कोरोना से मरने वालों का भी ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है और अब तक देश में कोरोना से मौतों की संख्या बढ़कर 2,109 हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+