16 जनवरी से दिल्ली में नहीं लागू होगा ऑड-इवेन फॉर्मूला
नई दिल्ली। देश की राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 1 जनवरी से 15 जनवरी तक दिल्ली में ऑड-इवेन फॉर्मूले का लागू किया गया है।लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस योजना को 16 जनवरी से खत्म करने का भी ऐलान कर दिया है। केजरीवाल ने कहा कि इसके बाद जब भी प्रदूषण बढ़ेगा उस हिसाब से इस योजना को लागू किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने ऑड इवेन फॉर्मूले का बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और मैं लोगों को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को छोड़कर पूरी दिल्ली ने इसे अपनाया है।
आपको बता दें कि पहले ही दिन 80 लोगों का चालान काटा गया जिनसे 2000 रुपए का जुर्माना भरना पड़ा। जिसमें भाजपा के सांसद सत्येंद्र सिंह भी शामिल हैं जो ईवेन नंबर की कार में धरे गये थे।












Click it and Unblock the Notifications