दीया मिर्जा दो महीने पहले ही बन गई मां, लेकिन क्यों छुपाई ये Good News?
नई दिल्ली, 14 जुलाई। आखिरकार वो घड़ी आ ही गई, जिसका इंतजार अभिनेत्री दीया मिर्जा के फैंस काफी बेसब्री से कर रहे थे। दरअसल दीया अब एक बेटे की मां बन गई हैं। उन्होंने 14 मई 2021 को अपने और बिजनेसमैन-इन्वेस्टर वैभव रेखी के बेटे 'अव्यान आजाद रेखी' को जन्म दिया था लेकिन दीया ने आज ट्वीटर पर ये जानकारी दी है। अपनी खुशी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि 'डिलीवरी जल्दी होने कारण न्यूबार्न की आईसीयू में नर्सों-डॉक्टरों की ओर से बखूबी देखभाल की गई है, मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान अचानक सर्जरी की गई और उसके बाद मुझे गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन हुआ, जिससे सेप्सिस का खतरा था लेकिन नर्सों और डॉक्टरों की सूझबूझ से सबकुछ ठीक है'।
Recommended Video

ये सी-सेक्शन डिलेवरी है: दीया मिर्जा
साथ ही दीया ने आगे लिखा है कि 'ये सी-सेक्शन डिलेवरी है और आप सभी के प्यार और दुआओं के लिए दिल से शुक्रिया और आभार। अगर संभव होता तो मैं और वैभव अपनी लाइफ की इतनी बड़ी खुशी को पहले ही शेयर करते लेकिन अब सब ठीक है, हमारा बेटा जल्द ही घर आएगा।' इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर दीया ने बेटे की छोटी सी झलक भी दिखाई है, जिसमें वो उनकी उंगली पकड़ते दिख रहा है, हालांकि उसकी शक्ल नजर नहीं आ रही है।

सोशल मीडिया पर दी Good News
दीया की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि 15 फरवरी को दीया ने बिजनसमैन और इन्वेस्टर वैभव रेखी संग शादी की थी और शादी के डेढ़ महीने बाद ही उन्होंने गर्भवती होने की खबर सबको दी थी। मालूम हो कि दोनों की यह दूसरी शादी थी, वैभव को अपनी पहली पत्नी से भी एक बेटी है।

15 फरवरी 2021 को दीया-वैभव ने की थी शादी
जबकि दीया ने इससे पहले फिल्म निर्माता साहिल सांघा के साथ शादी की थी, लेकिन दोनों साल 2019 में तलाक लेकर हमेशा के लिए अलग हो गए। हालांकि आज तक दोनों के तलाक की वजह सामने नहीं आई।
शादी के डेढ़ महीने बाद दी थी Good News
दीया ने अपनी मां बनने की खबर को काफी रोचक ढंग से शेयर की थी। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली पूर्व एशिया पैसिफिक दीया मिर्जा ने एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वो सागर किनारे, पेट पर हाथ रखे ऊपर की ओर निहार रही थीं।
'धरती मां के साथ एक होने का सौभाग्य मिला'
अपनी फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि 'सौभाग्य मिला है, धरती मां के साथ एक होने का, जीवन की शक्तियों के साथ एक होने का जो हर चीज की शुरुआत है, तमाम कहानियों, लोरियों और गानों के साथ एक होने का, जीवन की उपज के साथ एक होने का और ढेरों उम्मीदों के साथ एक होने का। सौभाग्य मिला है मेरे गर्भ में पल रहे इन सभी सपनों को पालने के लिए धन्य होने का।' हालांकि दीया की इस पोस्ट पर जहां उनके फैंस खुश हुए थे तो वहीं कुछ लोगों ने इसे शादी के पहले का गर्भ बताकर दीया और वैभव की जबरदस्त आलोचना भी की थी।
-
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications