Good Morning Wishes: वो मेरे लिए सबसे खास है..', अपनों को भेजें ये खास संदेश, दिन बन जाएगा खुशनुमा
Good Morning Wishes in Hindi: कहते है कि अगर सिर्फ कोई मुस्कुराकर आपको सुबह का नमस्कार बोल दे, यकीन मानिए पूरा दिन अच्छे से गुजर जाता है और अगर वो गुड मार्निंग कहने वाला आपका कोई अपना हो तो फिर क्या ही कहने, तब तो आपका पूरा दिन अच्छा ही नहीं बल्कि बहुत ही ऊर्जा और उमंग के साथ व्यतीत होगा।

इसलिए वनइंडिया लाया है अपने पाठकों के लिए खूबसूरत और दिल को छू लेने वाले 'गुडमार्निंग मैसेज', जिन्हें आप अपनों को भेजकर उनका दिन तो शानदार बना ही सकते हैं साथ ही आप उनके और करीब भी आ सकते हैं।
यहां पेश हैं दिल छू लेने वाले गुडमार्निंग मैसेज
- सूरज तू उनको मेरा पैगाम देना, आज का दिन बेहद खास है ये बता देना। गुडमार्निंग, आप दिन शुभ हो।
- खुशी का दिन और हंसी की शाम देना,ऊपर वाले से आपके लिए यही प्रार्थना है, शुभ सवेरा।
- आज का दिन आपकी सारी ख्वाहिशों को पूरा करे, आपका दिन मंगलमय हो।
- आप खुश, मस्त और हमेशा आगे बढ़े, आज का दिन मंगलमय हो।
- सूरज की तरह चमकते रहिए और हमेशा खुश रहिए। हैप्पी मार्निंग।
- दिल की यही ख्वाहिश, दिन और रात बस तुम ही बन जाओ, आपका दिन शुभ हो।
- जो पढ़ रहा है ये मैसेज, वो मेरे लिए सबसे खास है, आपका दिन शुभ हो।
- आपका तो पता नहीं लेकिन आपकी मुस्कान हमारे जीने का सहारा है। शुभ सवेरा।
- आप स्वस्थ, प्रसन्न और खुश रहें, यही मंगल कामना हम ऊपर वाले से करते हैं। हैप्पी वाला डे।
- गुडमार्निंग का मजा तभी, जब आप गुड-गुड रहें। सुप्रभात।
- ऐ सुबह तुम जब भी आना, सब के लिये खुशियां लाना, सुप्रभात।
- सर्द मौसम की ये सुबह, आपके दामन को खुशियों से भर दे, हैप्पी वाला मार्निंग।
- तेरी खुशी के बदले मेरी सारी खुशियां ले ले.... आपका दिन शुभ हो।
- खुदा ने पूछा- क्या चाहिए?
- मैंने कहा-कामयाबी, खुशी,लंबी उम्र
- खुदा ने कहा -किसके लिए?
- मैंने कहा-जो ये मैसेज पढ़ रहा है उसके लिए !
- आपका दिन शुभ हो।
- तुझ से ही दिन है, तुझ से ही रात, आपका दिन शुभ हो। सुप्रभात।
- मुस्कुराने की वजह तुम हो... आपका दिन शुभ हो। सुप्रभात।
- तुमसे ही दिन होता है , सुरमई शाम आती तुमसे ही... आपका दिन शुभ हो। सुप्रभात।
यह पढ़ें प्रेम राशिफल 2024 (Aries Love Horoscope): प्रेम के मामले में शुभ है साल 2024












Click it and Unblock the Notifications