मार्कंडेय काटजू ने कहा-'अच्छी लड़कियों को जल्दी सोना चाहिए' , हुए ट्रोल, लोगों ने जमकर लगाई क्लास
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज मार्कंडेय काटजू फेसुबक पर कमेंट कर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, जस्टिस काटजू कई मुद्दों पर खुलकर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। खासकर महिलाओं के मुद्दे पर काटजू अक्सर कमेंट करते हैं। हालांकि, इस बाद जस्टिस काटजू ने फेसबुक पर जो कमेंट किया है, उसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। बता दें, इससे पहले भी काटजू अपने कमेंट्स को लेकर सुर्खियों में रहे हैंं

मार्कंडेय काटजू ने कहा-'अच्छी लड़कियों को जल्दी सोना चाहिए'
दरअसल, जस्टिस काटजू ने उनके पोस्ट पर टिप्पणी करने वाली एक महिला के कमेंट्स पर कई रिप्लाई दिए। कमेंट्स में काटजू ने महिला से पूछ लिया, तुमको नींद नहीं आ रही? इसके बाद एक और कमेंट में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अच्छी लड़कियों को जल्दी सोना चाहिए। अपने इस कमेंट को लेकर काटजू सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। एक यूजर ने काटजू के इस कमेंट पर उन्हें टिंडर अकाउंट बना लेने की सलाह तक दे डाली।
2015 के इस बयान के बाद चर्चाओं में आ गए थे काटजू
बता दें, मार्कंडेय काटजू 2015 में भी अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चाओं में आए थे। 2015 में दिल्ली चुनाव के समय काटजू ने कहा था कि भाजपा सदस्य शाजिया इल्मी पार्टी की सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी से कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं। दरअसल उस समय किरण बेदी को भाजपा ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था।
सनी लियोनी को लेकर रख चुके हैं अपनी राय
काटजू ने सलमान रुश्दी को 'मामूली' और 'औसत दर्जे का लेखक' कहा था। उनका कहना था कि रुश्दी का 'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' मुश्किल से महान साहित्य की श्रेणी में आता है। सनी लियोनी को लेकर अपनी राय रखते हुए काटजू ने कहा था कि अमरीकी पॉर्न स्टार के अतीत के लिए उनकी निंदा नहीं करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications