2016 के वो लोग, जिन्हें सोशल मीडिया ने बनाया हीरो

साल 2016 सोशल मीडिया पर खूब हलचल देखने को मिली, नेताओं, अभिनेताओं की चर्चा तो सोशल मीडिया पर रही ही लेकिन कुछ ऐसे भी रहे जिन्हें रातों-रात सोशल मीडिया ने स्टार बना दिया।

नई दिल्ली। साल 2016 अब अपने आखिरी हिस्से में है। दुनियाभर में कई ऐसी चीजें इस साल हुईं जो सुर्खियां बनी। इनमें से कई ऐसी थीं जिनका पहले से अंदाजा था तो कुछ अचानक हुईं लेकिन कुछ घटनाएं इस साल ऐसी भी हुईं जिसके बारे में खुद उन्होंने ख्वाब तक में नहीं सोचा होगा, जो इससे प्रभावित हुए।

good bye 2016 social media sensation this year

सोशल मीडिया ने बनाया रातोंरात हीरो

सोशल मीडिया ने बनाया रातोंरात हीरो

कहते हैं कि खुदा जब देता है तो छप्पर फाड़ के देता है लेकिन इस साल कुछ लोगों को सोशल मीडिया ने छप्पर फाड़ के दिया। कुछ को दौलत, कुछ को शोहरत तो कुछ को दोनों।

किसी को उसकी खूबसूरती, किसी को उसकी आवाज तो किसी को किसी तो देशभक्ति के जज्बे ने सोशल मीडिया पर स्टार बनाया। हम आपकों बता रहे हैं उनके बारे में जिनको साल 2016 में सोशल मीडिया ने रातोंरात स्टार बना दिया।

कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा

कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा

19 सिंतबर को उरी में भारतीय सेना पर आतंकी हमले में 20 सैनिकों की जान जाने के बाद उपजे गम और गुस्से के माहौल में एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी। इसमें एक फौजी कविता 'कश्मीर तो होगा लेकिन पाकिस्तान नहीं होगा' को पूरे जोश से पढ़ रहा है।

बस में शूट किए गए इस वीडियों में हिमाचल प्रदेश पुलिस में नियुक्त हेड कॉन्स्टेबल जवान मनोज ठाकुर दिखे। वीडियो में मनोज बस में खड़े होकर पाकिस्‍तान को सीधे-सीधे शब्‍दों में ललकारा। इस वीडियो के बाद मनोज खूब मशहूर हुए।

पाकिस्तान का चायवाला बन गया फिल्मवाला

पाकिस्तान का चायवाला बन गया फिल्मवाला

2016 में अगर किसी की किस्मत को सोशल मीडिया ने पलट के रख दिया तो वो हैं अरशद खान। 2016 में अक्टूबर तक शायद ही कोई इस नाम से वाकिफ हो लेकिन आज दक्षिण एशिया में अरशद खान की लोकप्रियता किसी बॉलीवुड स्टार या क्रिकेट सितारे से कम नहीं है। जी हां, हम बात करे रहे हैं पाक के अरशद खान चाय वाले की।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक चाय की गुमटी चलाने वाले अरशद के 17 भाई-बहन हैं, गरीबी की वजह से पढ़ नहीं पाए तो मेहनत-मजदूरी कर पेट भरने लगे। पिछले दिनों उन्होंने चाय का काम शुरू किया। उनकी चाय की गुमटी के पास से गुजर रही जिया अली नाम की लड़की को वो अच्छे लगे, खासतौर से उनकी नीली आंखें।

जिया ने अरशद की एक तस्वीर ली और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर लिख दिया हॉट चायवाला। बस एकाएक उनकी तस्वीर भारत और पाकिस्तान में वायरल होने लगी और इतनी ज्यादा चर्चित हो गई कि कई दिनों तक उनकी तस्वीर ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में रही।

इसके बाद तो न्यूज चैनल भी उनको ढूंढ़ते हुए उनकी चाय की दुकान पर पहुंच गए। फिर देखते ही देखते वो मॉडलिंग और फिल्म की दुनिया से जुड़े लोगों की नजर भी उन पर पड़ी और मॉडलिंग और एक्टिंग के ऑफर भी उन्हें मिल गए। अक्टूबर के शुरू में जिसे कोई नहीं जानता था वही अरशद आज पाकिस्तान में मॉडलिंग और एक्टिंग कर रहा है।

पंजाबी गाने से हिट हुईं ईशा

पंजाबी गाने से हिट हुईं ईशा

जम्मू की रहने वाली ईशा अंदोत्रा ने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसका गाया एक गाना उसे सोशल मीडिया सनसनी बना देगा। एक पंजाबी गाने से ईशा अंदोत्रा रातोंरात फेसबुक और व्हाट्सएप पर छा गईं।

कठुआ जिले के महानपुर के माड़ा गांव की रहने वाली ईशा डिग्री कॉलेज महानपुर में बीए में पढ़ती हैं। वह नवंबर को कॉलेज के टूर पर बसोहली के पुरथू गईं थीं। वहीं उनकी कुछ सहेलियों के कहने पर उन्होंने ये गाना गाया। इसको उनकी सहेली ने फेसबुक पर इसका वीडियो पोस्ट कर दिया। इसके बाद तो ये जमकर वायरल हो गया।

ईशा के पिता अशोक अंदोत्रा पोस्ट मास्टर हैं। 15 साल की ईशा का गााना सुनकर पंजाब से कई गायकों और संगीत से जुड़े लोगों ने अपने यहां आने का न्यौता दिया है।

ये तो बिल्कुल ही अरिजीत सिंह की तरह गाता है

ये तो बिल्कुल ही अरिजीत सिंह की तरह गाता है

अपनी आवाज से इस साल सोशल मीडिया पर धूम मचाने वालों में एक नाम सिक्योरिटी गार्ड सौविक का भी है। सौविक ने अरिजीत के गाए गाने 'बातें ये कभी ना तू भूलना' को गाकर फेसबुक पर खूब सनसनी मचाई।

सौविक की आवाज अरिजात से इस कदर मिलती है कि लोग फेसबुक पर उनको सुनकर चौंक गए। उनका ये वीडियो इतना ज्यादा शेयर हुआ कि वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए।

सेब्जी बेचने वाली लड़की के दिलकश अंदाज पर फेसबुक फिदा

सेब्जी बेचने वाली लड़की के दिलकश अंदाज पर फेसबुक फिदा

अक्टूबर में पाकिस्तान का चायवाला मशहूर हुआ तो नवंबर में नेपाल की दिलकश तरकारी वाली पर सोशल मीडिया फिदा हो गया। नेपाल के लोकल मार्किट में सब्जी बेचची लड़की फोटो एक पोटोग्राफर ने उनकी तस्वीर क्लिक कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इसके बाद ये तस्वीर वायरल हो गई।

सब्‍जी वाली लड़की की तस्‍वीर वायरल, #Tarkari Wali के साथ सोशल मीडिया पर हो रही है ट्रैंड

सोशल मीडिया पर तरकारी वाली की खूबसूरती और फिगर को लेकर इतनी बात हुई कि तरकारी वाली ट्रेंड में आ गई। उसकी दो तस्वीरें कई दिनों तक सोशल मीडिया पर तैरती रहीं और यूजर्स उसकी खूबसूरती के कसीदे गढ़ते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+