पटरी से उतरी गोंडवाना एक्सप्रेस, कोई हताहत नहीं

आगराः ट्रेनों का पटरी से उतरने और ट्रेन हादसों के रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को देर रात भी एक ट्रेन पटरी से उतर गई। ये घटना आगरा-मथुरा बॉर्डर के पास जलालपुर गांव के करीब हुई। दिल्ली से आगरा आ रही गोंडवाना एक्सप्रेस की एक बोगी से उतरने से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हादसे की खबर मिलने पर आगरा से दुर्घटना राहत ट्रेन, मेडिकल टीमें और रेलवे अफसर पहुंच गए थे।

हादसे के वक्त ट्रेन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी

हादसे के वक्त ट्रेन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी

बताया जा रहा है कि इस हादसे के वक्त ट्रेन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। तभी ट्रेन पटरी से उतर गई, लेकिन कुछ अधिकारियों की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया

बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि रेलवे स्टाफ की सतर्कता की वजह से बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया। रेलवे स्टाफ को फरह स्टेशन के पास ट्रेन में कुछ तकनीकी गड़बड़ी देखी थी। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक ये हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ।

गोंडवाना एक्सप्रेस उतरी गई पटरी से

गोंडवाना एक्सप्रेस उतरी गई पटरी से

एक दूसरे रेलवे अधिकारी ने बताया कि जब दिल्ली से आगरा आ रही गोंडवाना एक्सप्रेस पटरी से उतरी तो एक जोरदार झटका महसूस हुआ, लेकिन किसी को इसमें चोट नहीं आई। इस हादसे की वजह से काफी देर तक दिल्ली-आगरा रूट भी प्रभावित हुआ। इस हादसे की वजह से कई ट्रेनें लेट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+