सोना तस्करी मामला: NIA ने की केरल के मंत्री केटी जलेल से पूछताछ
तिरुवनतपुरम। एनआईए ने केरल की पी विजयन सरकार में मंत्री केटी जलेल से सोना तस्करी मामले में पूछताछ की है। जलेल से प्रवर्तन निदेशालय ने भी पिछले दिनों पूछताछ की थी। सूत्रों का कहना है कि एजेंसी उनके बयान पर भरोसा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा था कि बॉक्स में सोना नहीं था और वह जो अपने चुनाव क्षेत्र में बांट रहे थे वह धर्मिक पुस्तकें थीं। समाचार चैनलों पर दिखाई जा रही फुटेज में जलेल को सुबह करीब छह बजे एक निजी कार में यहां एनआईए के कार्यालय पहुंचते देखा गया। इस दौरान वहां कांग्रेस समते विपक्षी पार्टियां मौजूद थी। विपक्षी पार्टियों ने प्रदर्शन के दौरान मंत्री केटी जलेल के इस्तीफे की मांग की।

Recommended Video
एनआईए या मंत्री के कार्यालय से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जलेल पिछले सप्ताह यहां ईडी के समक्ष भी पेश हुए थे और उनक बयान दर्ज किया गया था। मंत्री ने इससे पहले यह स्वीकार किया था कि पवित्र कुरान की खेप उन्होंने तिरुवनंतपुरम स्थित संयुक्त अरब अमीरात के दूतावास से प्राप्त की, जिसके बारे में सीमा शुल्क विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि 'प्राथमिक तौर पर यह एफसीआरए' के उल्लंघन का मामला है। ईडी द्वारा मंत्री से पूछताछ की खबरें आने के बाद उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा था, "सच की जीत होगी। सिर्फ सच। चाहे भले ही पूरी दुनिया इसका विरोध करे, इसके अलावा कुछ नहीं होगा।"












Click it and Unblock the Notifications