'टॉयलेट में जाकर शरीर पर चिपकाया गोल्ड', रान्या राव ने YouTube से सीखा कैसे छिपाते हैं सोना, खोले कई राज

Ranya Rao (Gold Smuggling Case): कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव गोल्ड स्मगलिंग केस में फंसती जा रही हैं। अब रान्या राव ने डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को बताया है कि उसने सोना तस्करी का पहले बार किया था और यूट्यूब वीडियो देखकर सोना छिपाना सीखा था। रान्या राव 14.2 करोड़ रुपये की गोल्ड स्मगलिंग केस में बेंगलुरु हवाई अड्डे गिरफ्तार हैं।

रान्या राव में पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि यह पहली बार था जब उन्होंने दुबई से बेंगलुरु में सोने की तस्करी की थी। रान्या राव ने यह भी बताया कि स्मगलिंग के लिए उसे अनजान नंबरों से कॉल आते थे। रान्या राव ने यह भी बताया कि वह दुबई से बेंगलुरु गोल्ड अपने शरीर में चिपका लेकर आई थी।

Ranya Rao Gold Smuggling Case

रान्या राव ने बताया कि सोना को शरीर से चिपकाने के लिए उन्होंने एयरपोर्ट पर क्रेप बैंडेज और कैंची खरीदी थी। सोना प्लास्टिक चढ़े दो पैकेट में था। गोल्ड को छिपाने के लिए रान्या राव टॉयलेट में गई और सोने के बिस्किट्स शरीर से चिपकाकर बाहर निकलीं। फिलहाल रान्या राव के फोन और लैपटॉप ​​​​डेटा के आधार पर रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) इस गिरोह को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।

'किसी अनजान शख्स को देना था सोना, 1 मार्च को आया था फोन'

बेंगलुरु में स्मगलिंग कर सोना किसे देना था? ये पूछे जाने पर रान्या राव ने बताया, ''मुझे ये सोना किसी अनजान शख्स को देना था। मुझे अनजान नंबर से आए फोन कॉल से बताया गया था कि मुझे बेंगलुरु में एयरपोर्ट टोल गेट के बाद सर्विस रोड पर जाकर, सिग्नल के पास खड़े एक ऑटो रिक्शा में सोना रखना था। लेकिन मुझे कोई ऑटो रिक्शा का नंबर नहीं दिया गया था।''

रान्या राव ने कहा, ''मुझे एक मार्च को एक विदेशी फोन आया था, मुझे दुबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के गेट A पर जाने को कहा गया था। हालांकि मुझे ये नहीं पता था कि मुझे फोन करने वाला शख्स कौन है। फोन करने वाला फ्रीकी-अमेरिकन लैंग्वेज में बात करता था। सोना देने के बाद वह फौरन वहां से चला गया था। मैं उससे फिर कभी भी नहीं मिली। वह शख्स करीब 6 फीट लंबा और गोरा था।''

रान्या राव ने डीआरआई अधिकारियों को दिए अपने पिछले बयान से पलटते हुए कहा, "यह पहली बार था जब मैंने दुबई से बेंगलुरु में सोने की तस्करी की। मैंने पहले कभी दुबई से सोना नहीं खरीदा था।"

रान्या राव बोलीं- मैंने गोल्ड को जींस और जूतों में छिपाया

रान्या राव ने खुलासा किया कि उसने एयरपोर्ट पर क्रेप बैंडेज और कैंची खरीदी और एयरपोर्ट के बाथरूम में जाकर सोने के ब्लॉक अपने शरीर से चिपका लीं। रान्य राव ने अधिकारियों को बताया, "सोना दो प्लास्टिक से ढके पैकेट में था। मैंने एयरपोर्ट के बाथरूम में सोने की बिस्किट्स अपने शरीर से चिपका लीं। मैंने सोने को अपनी जींस और जूतों में छिपा लिया। मैंने यूट्यूब वीडियो से यह करना सीखा था।''

तस्करी गिरोह के बारे में पूछे जाने पर रान्या राव ने बताया, ''मुझे एक अज्ञात व्यक्ति से सोना इकट्ठा करने और उसे दूसरे अज्ञात व्यक्ति को सौंपने का निर्देश दिया गया था।" रान्या राव ने यह भी खुलासा किया कि उसने टिकट बुक करने के लिए जतिन विजय कुमार के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया।

रान्या राव ने अपनी लगातार विदेश यात्राओं के बारे में भी बताया। उन्होंने अपने बयान में कहा, "मैंने फोटोग्राफी और रियल एस्टेट के कारोबार के लिए यात्रा की। मैंने यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका और मध्य पूर्व का कई बार दौरा किया है।" डीआरआई ने जांच जारी रखी हालांकि रान्या राव ने तस्करी गिरोह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+