Gold Smuggling Case : राज्य मंत्री जलील के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

नई दिल्ली। केरल के राज्य मंत्री के.टी. जलील के इस्तीफे की मांग को लेकर वालनचेरी में उनके घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है, ये लोग केरल के गोल्ड स्मगलिंग केस में जलील की कथित संलिप्तता को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। आपको बता दें कि शनिवार को इस मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तिरुवनंतपुरम में विरोध प्रदर्शन किया था।

केरल: ABVP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

पुलिस ने पहले लोगों को समझाने की कोशिश की थी लेकिन जब युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। बता दें कि सोना तस्करी मामले में केरल के मंत्री केटी जलील से प्रवर्तन निदेशालय ने दो घंटे तक पूछताछ की थी।

अब तक 1.84 करोड़ की चल एवं अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है

ईडी के मुताबिक, यह कदम मनी लांड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत उठाया गया है। जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में अब तक 1.84 करोड़ की चल एवं अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है। ध्यान रहे सोने की तस्करी को लेकर राज्य की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के प्रिंसिपल सेक्रेटरी आइएएस अधिकारी एम. शिवशंकर का मामले में नाम आने के बाद मुख्यमंत्री को उन्हें पद से हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं, गृह मंत्रालय ने एयरपोर्ट पर मामले की जांच एनआइए को सौंप दी है।

क्या है पूरा मामला

पांच जुलाई को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आया एक डिप्लोमेटिक (राजनयिक) सामान पकड़ा। विदेश मंत्रालय से अनुमति लेने के बाद यूएई वाणिज्य दूतावास के अफसरों की मौजूदगी में जब उसे खोला गया तो उसमें घरेलू इस्तेमाल की कई चीजों में भरा हुआ 30 किलो सोना मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+