दिवाली के मौके पर शत्रु का ट्वीटर बम- भगवान पार्टी की रक्षा करें
पटना (मुकुंद सिंह)। पटना साहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अपने विवादित बयानों से कई बार अपने पार्टी मे कोहराम मचा चुके है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने दिवाली के मौके पर भी पार्टी को नहीं बक्शा और ट्वीट के जरिये कहा ईश्वर उनको आशीर्वाद दें, भगवान पार्टी की रक्षा करें। ईश्वर देश की सुरक्षा करे, जय बिहार. जय हिंद....हैप्पी दिवाली.'।
आपको बताते चले कि शत्रु का यह ट्वीट एक तरह से बीजेपी पर हमला माना जा रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी उपेक्षा को लेकर वे कई बार अपनी नाराजगी सार्वजनिक रूप से जाहिर कर चुके हैं।
उनका दावा है कि यदि पार्टी उन्हें चुनाव प्रचार का मौका देती या मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाती तो चुनाव के नतीजे ही कुछ और होते। गौरतलब है कि बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी।
इस मुलाकात के कई राजनीतिक अटकलें लगाए जा रहे थे। माना जा रहा है कि बीजेपी से निष्कासित होने की स्थिति में शत्रुघ्न सिन्हा महागठबंधन का दामन थाम सकते हैं हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ किया था कि इस भेंट को लेकर राजनीति सही नहीं है। वे बस नीतीश और लालू को बधाई देने गए थे।













Click it and Unblock the Notifications