2 लाख में बेच दिया जिगर का टुकड़ा, पिता की शिकायत पर मां समेत 3 अरेस्ट

पणजी। गोवा में ममता को शर्मसार कर देनी वाली घटना सामने आई है। आर्थिक तंगी के चलते एक मां ने अपने 11 महीने के मासूम बच्चे को 2 लाख रुपए में बेच दिया। पुलिस ने इस मामले में 32 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को उसकी मां शैला पाटिल, खरीदार अमर मोरजे और बच्चे को बेचने में महिला की मदद करने वाले उसके मित्र योगेश गोसावी और अनंत दामाजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

child

मामले की जांच कर रहे स्थानीय पुलिस ने बताया कि शैला ने अपने पति से छुपाकर बच्चे को बेचा था। इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी परनेम तहसील के रहने वाले हैं, जबकि बच्चे की मां शैला पाटिल पुणे की रहने वाली है।

महिला ने अपने जानकार योगेश और दामाजी से कहा था कि उसे 2 लाख रुपए की जरूरत है। वह अपने बच्चे को बेचना चाहती है। इसके बाद योगेश और दामाजी ने अमर मोरजे से संपर्क किया। मोरजे शादीशुदा हैं लेकिन वह नि:संतान हैं। जिसके बाद बच्चे का 2 लाख रुपए में सौदा तय हुआ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शैला ने 23 मार्च को अपना बच्चा मोरजे को सौंप दिया। जिस वक्त मोरजे बच्चा लेने आया था उस वक्त घर में महिला का पति मौजूद नहीं था। जब वह घर वापस आया तो घर में बच्चा ना दिखा, इसके बाद उसने शैला से पूछाताछ की। छानबीन के दौरान उसे बच्चा बेचे जाने की सूचना मिली। इसके बाद बच्चे के पिता ने महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने इस मामले के संज्ञान में आते ही, महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने पुलिस को इस मामले में शामिल अन्य नामों का खुलासा किया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+