गोवा में पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद, चीन की साजिश हुई फेल, आंकड़ों ने बता दिया ड्रैगन का झूठ
चीन के आर्थिक सूचना केंद्र के एक संदिग्ध सर्वे को लेकर चर्चा के बीच गोवा में पर्यटकों को लेकर डेटा का जिक्र हो रहा है। दरअसल, पड़ोसी देश ने कथित रूप से भारत के टूरिज्म को लेकर 'साजिश' रचने का प्रयास किया गया है। ऐसे में सरकारी आंकड़ों के जरिए गोवा में पर्यटन की स्थिति को स्पष्ट हो जाती है।
गोवा में पर्यटन रिकॉर्ड स्तर पर
सरकारी आंकड़ों की बात करें तो साल दर साल गोवा में पर्यटकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। गोवा में पर्यटक अब अंजुना और कैलंगुट जैसे लोकप्रिय स्थानों तक ही सीमित नहीं हैं, वे उत्तर में केरी से लेकर दक्षिण में कैनाकोना तक गोवा के छिपे हुए खजानों की खोज कर रहे हैं। होटल लगभग पूरी तरह भरे हुए हैं।

बढ़ रहा गोवा का राजस्व
दिसंबर 2024 में गोवा के राजस्व संग्रह में भारी वृद्धि हुई थी। पिछले साल इस अवधि यानी जनवरी, 2024 में गोवा के कुल राजस्व में 75.51 करोड़ी वृद्धि दर्ज की गई थी। वहीं 2023 में इसी अवधि के दौरान 365.43 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई। उस वक्त 4249.34 करोड़ रुपये बढ़कर गोवा का कुल राजस्व 4614.77 करोड़ रुपये पहुंचा था।
क्या कहते हैं जीएसटी के आंकड़े?
आंकड़ों के मुताबिक, गोवा की निरंतर आर्थिक सुधार और वित्तीय विकास की स्थिति बनी हुई है। दिसंबर 2024 की बात करें तो जीएसटी राजस्व में नौ महीनों के लिए 9.62% की वृद्धि देखी गई, जो कर सुधारों और आर्थिक गतिविधियों की प्रभावशीलता को दर्शाता है। इसके अलावा वैट राजस्व में भी 6.41% की वृद्धि दर्ज की गई। जीएसटी और वैट दोनों को मिलाकर कुल राजस्व वृद्धि 8.60% रही।
चीन का सर्वे तथ्यहीन
चीन आर्थिक सूचना केंद्र के एक संदिग्ध सर्वे के आंकड़ों ने एक बार फिर भारत को लेकर पड़ोसी देश की मंशा को उजागर किया है। सोशल मीडिया पर गोवा के पर्यटन को लेकर निगेटिव नैरेटिव के साथ शेयर किए जा रहे वीडियो को एक 'साजिश' का हिस्सा माना गया। हालांकि वायरल वायरल वीडियो में तथ्यों की कमी पाई गई।












Click it and Unblock the Notifications