तहलका मामले में फंसे तरुण तेजपाल पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, गोवा पुलिस करेगी जांच

इस पूरे मामले के बाद गोवा सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तरुण तेजपाल को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। गोवा पुलिस ने शहर के उस होटल से 'तहलका' के कार्यक्रम की सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। पुलिस इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए शिकायत दर्ज कर सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसे पीडिता की तरफ से औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।
इतना ही नहीं इस मामले ने तरुण की मुश्किले कहीं ज्यादा बढ़ा दी है। यौन शोषण मामले के आरोप लगने के बाद उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने तरुण तेजपाल का प्रसार भारती के सदस्य के तौर पर नामांकन रद कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications