मुंबई से गोवा के लिए कल से चलेगी वंदे भारत ट्रेन, जानें किराए समेत सारी डिटेल

गोवा को शनिवार को पहली वंदे भारत ट्रेन मिलेगी। ये हफ्ते में 6 दिन चलेगी, जबकि शुक्रवार को इसकी सेवा नहीं रहेगी।

Vande Bharat

भारतीय रेलवे में शनिवार को 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल की जाएगी, जो मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गोवा के मडगांव रेलवे स्टेशन तक चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद वर्जुअल माध्यम से इसे हरी झंडी दिखाएंगे। आइए जानते हैं इस ट्रेन से जुड़ी सारी डिटेल-

दरअसल महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में लोग गोवा जाते हैं। जिसमें पर्यटक और कारोबार से जुड़े लोग ज्यादा रहते हैं। उनकी सहूलियत के लिए रेलवे मुंबई से गोवा तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने जा रही। ये देश की 19वीं वंदे भारत ट्रेन होगी।

इस रूट पर पहले से राजधानी और दूरंतो जैसी वीआईपी ट्रेनें हैं, लेकिन वो करीब 9 घंटे का वक्त लगा देती हैं। ऐसे में वंदे भारत को इस रूट पर उतारा गया है। ये ट्रेन करीब 7 घंटे में अपनी यात्रा पूरी करेगी। इससे डेढ़ से दो घंटे की बचत होगी। रेलवे का मानना है कि ये ट्रेन दोनों राज्यों के पर्यटन को बढ़ावा देगी।

क्या होगी टाइमिंग?
रेलवे के मुताबिक ये ट्रेन हफ्ते 6 दिन चलेगी। शुक्रवार को इसकी सेवा नहीं रहेगी। अगर कोई यात्री मुंबई से गोवा जाना चाहता है, तो उसे CSMT से सुबह 5:25 पर ये ट्रेन मिलेगी, जो दोपहर 1.15 बजे गोवा के मडगांव पहुंच जाएगी। वहीं गोवा से दोपहर 2.35 पर ये ट्रेन चलेगी और रात 10.25 बजे CSMT पहुंचेगी। इसका स्टॉपेज दादर, ठाणे, पनवेल, खेड, रत्नागिरी, कंकावली और थिविम स्टेशन पर भी होगा।

कितना होगा किराया?
इस ट्रेन में कुल 8 कोच हैं। जिसमें एससी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास शामिल हैं। अगर आप चेयर कार में यात्रा करते हैं, तो आपको 1100 से 1600 के बीच किराया देना होगा, जबकि एक्जीक्यूटिव क्लास में किराया 2200-2800 के बीच है।

क्या है खासियत?
वंदे भारत भारत की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन है, जिसकी अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटे है। हालांकि ज्यादातर रूट पर ये 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही। इस ट्रेन के सभी दरवाजे ऑटोमैटिक हैं, साथ ही सीट को भी यात्रा के हिसाब से खास बनाया गया। इस ट्रेन में सफर करने पर यात्रियों को बुलेट ट्रेन और फ्लाइट वाली फीलिंग आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+