गोवा चुनाव 2022: महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने जारी किया पार्टी का डिजिटल घोषणापत्र

पणजी, 12 फरवरी। गोवा चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को शिवसेना ने अपना घोषणपत्र जारी कर दिया है। महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने आगामी गोवा विधानसभा चुनावों के लिए शिवसेना का एक डिजिटल घोषणापत्र जारी किया है।इस मौके पर सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत भी मौजूद रहे। गोवा में शिवसेना और एनसीपी (NCP) चुनाव साथ लड़ने का ऐलान किया था।

shivsena

सीएम उद्वव ठाकरे के बेटे और महाराष्‍ट्र मंत्री उदय ठाकरे ने कहा कि गोवा चुनाव में हमारी पार्टी उत्पल पर्रिकर जो गोवा के पूर्व सीएम दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे हैं, वह निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें अपना समर्थन दे रही है। हमारी कोई गुप्त बैठक नहीं हुई।

आने वाले सभी चुनाव सभी जगहों से लड़ेगी भाजपा

उन्‍होंने कहा हम आने वाले समय में सभी जगहों से चुनाव लड़ेगे। चाहे वे लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव या फिर ग्राम पंचायत का चुनाव। हमारी पार्टी हर चुनाव लड़ेगी। आदित्‍य ठाकरे ने कहा शिवसेना की जरूरत सभी राज्यों में है। उन्होंने कहा कि, महाराष्ट्र जैसा सुशासन सभी राज्यों में लागू होना चाहिए, यह हमारी उम्मीद है।

गोवा में 14 फरवरी को मतदान होना है आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और शाम पांच बजे चुनाव प्रचार खत्‍म हो जाएगा। 10 मार्च को चुनाव परिणाम आएंगे।
गोवा में शिवसेना शरद पवार की पार्टी एनसीपी के साथ चुनाव लड़ रही है। राज्य में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी मुख्‍य मुकाबलें में मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+