पीएम मोदी के सामने हाथ जोड़े बैठे रहे गोवा के सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर, लोग नाराज, देखें VIDEO

पीएम मोदी के सामने हाथ जोड़े बैठे रहे मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर।

पणजी। रविवार को ग्रीनफील्‍ड एयरपोर्ट के शिलान्‍यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गोवा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नोटबंदी को लेकर खुलकर बातें कही। कार्यक्रम में जहां पीएम ने अपना हर रुप दिखाया तो वहीं लोगों की गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्‍मीकांत पारसेकर का मोदी के सामने हाथ जोड़े रहना लोगों को पसंद नहीं आया। PM के डर से हीरा व्यापारी ने जमा कराए 6000 करोड़ रु., जुर्माने के साथ भरा 5400 करोड़ का टैक्स

goa cm

कार्यक्रम की आगुवाई कर रहे सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर पीएम के सामने लगातार हाथ जोड़े बैठे रहे। मोदी के स्‍वागत के बाद जब वह अपनी कुर्सी पर बैठने के लिए आगे बढ़े तो गोवा सीएम लगाार हाथ जोड़े उनके बगल में बैठे दिखे। पीएम ने पीने के लिए पानी मांगा तो पारसेकर ने खुद हाथ बढ़ाया।

इसके बाद पीएम गिलास से पानी पीते रहे और पारसेकर हाथ जोड़े उनके बगल में बैठे रहे। सीएम पारसेकर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं। 24 सेंकेड के इस वीडियो पर लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग न केवल पारेसकर पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं कि वो पीएम मोदी को भी निशाने पर ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+