गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर पणजी से लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव

पणजी का प्रतिनिधित्व अभी विधायक सिद्धार्थ कुनकोलिंकर कर रहे हैं,जिन्होंने पर्रिकर के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए इस्तीफा देने के बाद 2014 में उपचुनाव लड़ा था।

नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर आगामी उपचुनाव में पणजी सीट से चुनाव लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

पूर्व रक्षा मंत्री और वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य पर्रिकर मार्च में राज्य की राजनीति में लौटे है। वह गोवा में एनडीए सरकार की अगुवाई कर रहे हैं। लेकिन राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा के निर्वाचित सदस्य नहीं हैं।

पणजी का प्रतिनिधित्व अभी विधायक सिद्धार्थ कुनकोलिंकर कर रहे हैं, जिन्होंने पर्रिकर के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए इस्तीफा देने के बाद 2014 में उपचुनाव लड़ा था। वह अपनी इच्छा से इस पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गए है

आपको बता दें कि गोवा विधानसभा चुनाव के बाद किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था, सबसे ज्यादा सीटें कांग्रेस को मिली थी लेकिन बीजेपी मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बनाने में कामयाब हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+