गोवा में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एल्विस गोम्स को हाउसिंग घोटाले में एसीबी ने भेजा समन

हाल ही में आम आदमी पार्टी ने गोवा में अपने सीएम कैंडिडेट के तौर पर एल्विस गोम्स के नाम का ऐलान किया है। एसीबी ने समन भेजा है कि उन्हें 26 दिसंबर तक मामले की जांच कर रहे अधिकारी को रिपोर्ट करना है।

गोवा। आम आदमी पार्टी के गोवा के सीएम कैंडिडेट एल्विस गोम्स को एक हाउसिंग स्कैम के मामले में एसीबी ने समन किया है। समन में उन्हें 26 दिसंबर तक इस घोटाले की जांच कर रहे अधिकारी को रिपोर्ट करना है। आपको बता दें कि सोमवार को ही गोवा के कुनकोलिम में एक रैली के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नौकरशाह एल्विस गोम्स को गोवा में मुंख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

गोवा में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एल्विस गोम्स को हाउसिंग घोटाले में एसीबी ने भेजा समन

गोम्स की उम्र इस समय 53 साल हैं, जिन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। जब गोम्स ने सेवानिवृत्ति ली, उस समय वह आईजी जेल और शहरी विकास सचिव थे। फिलहाल एल्विस गोम्स गोवा फुटबॉल एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के बाद गोवा दूसरा ऐसा प्रदेश है, जहां पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव होने से पहले ही उस राज्य में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। वहीं दूसरी ओर, अभी तक आम आदमी पार्टी ने इस बात की घोषणा नहीं की है कि पंजाब में उनकी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। माना जा रहा है कि पार्टी ने ऐसा इसलिए किया है ताकि पार्टी में विद्रोह और असंतोष की स्थिति को टाला जा सके।

गोम्स ने कहा था कि उन्होंने सरकारी सिस्टम में रहकर अन्याय होते काफी करीब से देखा है, जिसके चलते अब वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसी साल 5 अक्टूबर को उन्हें पार्टी में शामिल किया है। गोम्स गोवा में की प्रशासनिक पदों पर रह चुके हैं। गोम्स के खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर अनदेखा का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में अर्जी दी गई थी, लेकिन बाद में एल्विस गोम्स ने खुद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गोवा हाउसिंग बोर्ड में उनके कार्यकाल के समय घोटाला होने को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक प्राथमिकी दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+