गोवा चुनाव 2017: जानें दिन भर का हर बड़ा अपडेट
गोवा में विधानसभा चुनाव एक चरण में 4 फरवरी को ही संपन्न हो गए। बता दें कि राज्य में लक्ष्मीकांत पारसेकर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
नई दिल्ली। गोवा विधानसभा चुनाव की मतगणना संपन्न हो गई। हालांकि मतदान के बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। गोवा विधानसभा चुनाव में इससे पहले मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस में रहा है। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री से ये लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है। पढ़िए मतगणना का पल-पल का अपडेट:-
ये भी पढ़ें: क्या राहुल गांधी की अगुवाई में लगातार कमजोर हो रही है कांग्रेस?

- 7.00 बजे- रक्षामंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि इस विभाजित मत के लिए हम जिम्मेदार हैं।
- 6.30 बजे- गोवा के परिणाम सभी सीटों पर घोषित। कांग्रेस - 17 सीट, भाजपा- 13 सीट, NCP 1, MGP 3, GFP 3 और निर्दलीय 3
- 5.55 बजे- भाजपा ने 13, कांग्रेस 15, एनसीपी 1,एमजीपी 3,GFP 3 और 3 सीट निर्दलीय दीते
- 5.50 बजे- गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेरकर ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
- 4.30 बजे- गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेशिया ने कहा है कि एक भाजपा है और दूसरी कांग्रेस। जो एक दूसरे से जुड़े हैं ऐसे में अभी हम गठबंधन के लिए साथी के बारे में सोचेंगे।
- 4:25 बजे- भाजपा 12, कांग्रेस 14, एनसीपी 1, एमजीपी 3 ,GFP 3 और निर्दलीय दो सीटें जीतीं।
- 3:25 बजे- भाजपा 11, कांग्रेस 11, एनसीपी 1, एमजीपी 3 ,GFP 3 और निर्दलीय दो सीटें जीतीं।
- 2:40 बजे- भाजपा 8, कांग्रेस 11, एनसीपी 1 और अन्य 5 सीट जीते
- 1:50 बजे- 8 सीट BJP, 8 कांग्रेस, 1 एनसीपी,1 एमजीपी और 3 सीट जीएफपी ने जीती
- 1:03 बजे- भाजपा 10, कांग्रेस 12 और अन्य 6 सीट पर आगे
- 12:00 बजे- गोवा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर हारे।
- 11:55 बजे- गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह राणे,पोरिएम से जीते
- 11:45 बजे- 9 पर भाजपा, 12 पर कांग्रेस, और 6 पर अन्य आगे
- 11:03 बजे- गोवा में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री कैंडिडेट एल्विस गोम्स कनकोलिम से तीसरे नंबर पर, कांग्रेस पहले और निर्दलीय दूसरे नंबर पर
- 10:45 बजे- 7 पर भाजपा, 11 कांंग्रेस और 8 पर अन्य आगे
- 9:20 बजे- गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर मंडेरम सीट पर 1,000 वोट से पीछे
- 9:16 बजे- 4 सीट पर कांग्रेस आगे, 3 पर अन्य
- 9:00 बजे- कांग्रेस 3, अन्य 1 सीट पर आगे
- 8:45 बजे- कांग्रेस 2 सीट पर आगे
- 8:00 बजे- पोस्टल बैलेट्स की गिनती शुरु
- 8:00 बजे- मतों की गिनती शुरु
- 7:00 बजे- गोवा विधानसभा चुनाव की मतगणना में कुछ ही देर बाकी
- 6:30 बजे- गोवा की राजधानी पणजी में मतगणना स्थल के बाहर सुरक्षा के भारी इंतजाम
गोवा का चुनावी हाल
गोवा में विधानसभा चुनाव एक चरण में 4 फरवरी को ही संपन्न हो गए। बता दें कि राज्य में लक्ष्मीकांत पारसेकर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर थे, लेकिन रक्षा मंत्री बनाए जाने के बाद उनकी जगह लक्ष्मीकांत आए। पर्रिकर के केंद्र में जाने के बाद माना जा रहा है कि गोवा में भाजपा ने जो तरक्की की थी उसकी स्थिति वैसी नहीं रही। पार्टी में गुटबाजी हावी हो गई है। ऐसे में इस बार जहां कांग्रेस एक बार फिर जोरदार वापसी की कोशिश करेगी तो आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से गोवा के चुनाव में कूद गई है।
ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव 2017: 10 साल बाद सत्ता में वापस लौटी कांग्रेस, बीजेपी-अकाली गठबंधन को दी करारी शिकस्त
-
Bengal Chunav 2026: बीजेपी का मिशन बंगाल के लिए महामंथन, उम्मीदवारों के चयन के लिए बनाए गए सख्त पैरामीटर -
Delhi News: दिल्ली के नए LG से BJP सांसदों की मुलाकात, ‘विकसित दिल्ली’ का रोडमैप तैयार करने पर सहमति -
Saurabh Bhardwaj का BJP पर वार, भाजपा को कैसे पता आबकारी मामले में क्या फैसला आना है? -
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! सरकार का नया फरमान, तुरंत करें ये काम नहीं तो कट सकता है गैस कनेक्शन -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी, मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह? इंटरनेट पर क्यों छिड़ी बहस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा












Click it and Unblock the Notifications