पंजाब चुनाव 2017: 10 साल बाद सत्ता में वापस लौटी कांग्रेस, बीजेपी-अकाली गठबंधन को दी करारी शिकस्त

पंजाब विधानसभा चुनाव इस बार कई मायनों में खास हैं। बीजेपी-अकाली दल गठबंधन, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सभी अपनी जीत का दावा कर रहे थे लेकिन जीत कांग्रेस को मिली।

चंडीगढ़। पंजाब में इस बार किसकी सरकार बनेगी इसकी तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। कांग्रेस को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। शुरुआती रुझानों से ही कांग्रेस सबसे आगे चल रही थी। पहली बार राज्य विधानसभा के चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने बीजेपी-अकाली गठबंधन को पीछे छोड़ा है।

पंजाब के चुनाव परिणामों की बड़ी बातें-

  • 07:00 PM कांग्रेस ने अब तक कुल 77 सीटों पर जीत दर्ज की है। अकाली बीजेपी गठबंधन को कुल 18 सीटें मिली हैं. जबकि आम आदमी पार्टी 20 पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। 2 सीटें अन्य को मिली हैं।
  • 05:00 PM कांग्रेस ने राज्य की जनता को धन्यवाद दिया।
  • 04:15 PM फिलहाल 9 सीटों पर परिणाम आना बाकी है। इन सभी पर कांग्रेस आगे चल रही है।
  • 04:10 PM अब तक 108 सीटों के परिणाम आए हैं। जिनमें से 69 में कांग्रेस, आप ने 20, बीजेपी-अकाली 17 और अन्य को 2 सीटें मिली हैं।
  • 04:05 PM बीजेपी-अकाली गठबंधन को मिलीं आप से भी कम सीटें।
  • 04:00 PM कांग्रेस ऑफिस में जश्न जारी।
  • 03:50 PM धरी रह गईं आम आदमी पार्टी की तैयारियां। मायूस हुए एनआरआई।
  • 03: 40 PM ट्रांसपोर्ट मंत्री अजित सिंह कोहर ने शाहकोट सीट पर 4009 वोटों से जीता चुनाव।
  • 03:15 PM आदमपुर विधानसभा सीट से अकाली दल उम्मीदवार पवन कुमार टीनू जीते।
  • 03:00 PM जालंधर वेस्ट सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार सुशील रिंकू 17034 वोटों से जीते।
  • 02:45 PM प्रकाश सिंह बादल रविवार को देंगे इस्तीफा।
  • 02:30 PM बिक्रम मजीठिया ने 22882 मतों से मजीठा सीट पर दर्ज की जीत।
  • 02:15 PM केजरीवाल ने मानी हार। कहा- जनता का फैसला सर माथे पर। सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की। संघर्ष जारी रहेगा।
  • 02:00 PM कांग्रेस उम्मीदवार परगट सिंह ने दर्ज की जीत।
  • 01:45 PM दाखा से आप उम्मीदवार ने 4164 वोटों से दर्ज की जीत।
  • 01:30 PM फिरोजपुर से कांग्रेस उम्मीदवार परमिंदर सिंह पिंकी ने दर्ज की जीत।
  • 01:18 PM प्रकाश सिंह बादल कल दे सकते हैं इस्तीफा: PTI
  • 01:10 PM प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब की जनता को दिया धन्यवाद। कहा- राज्य में सबसे ज्यादा विकास किया।
  • 12: 55 PM SAS नगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बलबीर सिंह सिद्धू ने जीत दर्ज की।
  • 12:45 PM लोकसभा चुनाव अमृतसरः कांग्रेसी उम्मीदवार 1 लाख 12 हजार वोटों से आगे
  • 12:30 PM वरिष्ठ पत्रकार कंवर संधू ने खरार सीट से जीत दर्ज की।
  • 12:10 PM प्रकाश सिंह बादल लंबी विधानसभा सीट से जीते।
  • 12:13 PM अमृतसर ईस्ट सीट से नवजोत सिंह सिद्धू 29008 वोटों से आगे।
  • 12:30 PM चुनाव जीतने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों को दिया धन्यवाद।
  • 12:04 PM केजरीवाल इसलिए हारे हैं क्योंकि उनी नीयत खराब थी: सिद्धू
  • 12:03 PM हमें पंजाब के हित के लिए लड़ना है। जो पंजाब के हक में होगा हम उसके साथ होंगे: सिद्धू
  • 12:02 PM मैंने राहुल और प्रियंका जी से वादा किया था कि ये कांग्रेस के बदलाव का वक्त है: सिद्धू
  • 12:01 PM केजरीवाल के किराए के पप्पुओं को सबक सिखाया है हमने: सिद्धू
  • 12:00PM राहुल गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए यह जीत एक तोहफा है: नवजोत सिंह सिद्धू
  • 11:58 AM नवजोत सिंह सिद्ध बोले- हमने बादलों का अहंकार तोड़ा है।
  • 11:48 AM गुरदासपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।
  • 11:47 AM आनंदपुर साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार राणा केपी विजयी।
  • 11:46 AM खन्ना सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार गुरकीरत सिंह कोटली 10497 वोटों से आगे।
  • 11:45 AM पटियाला सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता अमरिंदर सिंह जीते।
  • 11:40 AM फतेहगढ़ साहिब से गुरजीत नागरा 24133 वोटों से विजयी
  • पंजाब चुनाव 2017 LIVE: पढ़िए विधानसभा चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट्स
  • 11:35 AM अब तक सामने आए आंकड़ों में कांग्रेस को 72, आप को 27 और बीजेपी-अकाली गठबंधन को 18 सीटें मिल रही हैं।
  • 11:30 AM नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट सीट से 21944 वोटों के साथ सबसे आगे।
  • 11:15 AM कांग्रेस उम्मीदवार अमित विज पठानकोट से 9000 से अधिक वोटों से जीते।
  • 11:00 AM बटाला से AAP उम्मीदवार गुरप्रीत घुग्गी 900 वोटों से पीछे।
  • 10:52 AM होशियापुर से कांग्रेसी उम्मीदवार 1700 वोटों से आगे हैं।
  • 10:50 AM जीत का दम भरने वाले आप नेता भगवंत मान अकाली दल नेता सुखबीर बादल से पीछे।
  • 10:46 AM सभी 117 सीटों पर रुझान आए। कांग्रेस 65, आप 27 और अकाली-बीजेपी 24 सीटों पर आगे।
  • 10:45 AM चंडीगढ़ में कांग्रेस दफ्तर पर जश्न शुरू।
  • 10:44 AM मजीठा सीट से बिक्रम सिंह मजीठिया 6549 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 10:43 AM अकाली दल उम्मीदवार और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल 6970 वोटों से आगे।
  • 10:25 AM 116 सीटों के शुरुआती रुझान में कांग्रेस 63 सीटों के साथ सबसे आगे। अकाली-बीजेपी 27 और आप 26 सीटों पर आगे है।
  • 10:23 AM पंजाब कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील जाखड़ अबोहर सीट पर 3485 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
  • 10:04 AM खडूर साहिब से कांग्रेसी उम्मीदवार एक हजार वोटों से आगे।
  • 10:01 AM जलालाबाद सीट से पहले राउंड में सुखबीर सिंह बादल आगे।
  • 10:00 AM 105 सीटों के शुरुआती रुझान में कांग्रेस को 55, आप 22 और अकाली-बीजेपी 26 सीटों पर आगे।
पंजाब चुनाव 2017 LIVE: पढ़िए विधानसभा चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट्स
  • 09:45 AM मालेरकोटला से कांग्रेस उम्मीदवार रजिया सुल्ताना 5185 वोटों से आगे।
  • 09:44 AM दिडबा से आप उम्मीदवार हरपाल सिंह चीमा 4150 वोटों से आगे।
  • 09:43 AM जालंधर नार्थ से कांग्रेस के बावा हैनरी आगे चल रहे हैं।
  • 09:42 AM सरदूलगढ़ से अकाली दल उम्मीदवार आगे हैं।
  • 09:41 AM लुधियाना से कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंद्र डाबर आगे।
  • 09:40 AM मनसा में आप उम्मीदवार नजर मानशहिया 4500 वोटों के साथ आगे।
  • 09:38 AM लुधियाना नॉर्थ से आप उम्मीदवार रणधीर सिंह सीबिया आगे चल रहे हैं।
  • 09:37 AM अमरगढ़ से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार आगे।
  • 09:35 AM धूरी से आप उम्मीदवार जसबीर सिंह जस्सी 4588 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • 09:34 AM अटारी से दूसरे राउंड में अकाली दल आगे।
  • 09:33 AM गुरुसहाय को कांग्रेस उम्मीदवार राणा गुरमीत सोढ़ी 100 वोट से आगे।
  • 09:32 AM सामना और पटियाला ग्रामीण सीट पर अकाली दल आगे।
  • 09:30 AM शुरुआती रुझान के बाद अकाली दल मुख्यालय में पसरा सन्नाटा।
  • 09:24 AM 62 सीटों के शुरुआती रुझान में कांग्रेस 33, आप 15 और अकाली-बीजेपी 14 सीटों पर आगे।
  • 09:22 AM फरीदकोट से कांग्रेस उम्मीदवार किक्की ढिलों आगे।
  • 09:20 AM बठिंडा से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आगे।
  • 09:18 AM जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार परगट सिंह ने शुरुआत रुझान में बनाई बढ़त।
  • 09:16 AM मजीठा सीट से अकाली दल उम्मीदवार बिक्रम मजीठिया आगे।
  • 09:15 AM 48 सीटों के शुरुआती रुझान में कांग्रेस 25, आप 13, अकाली-बीजेपी 10 सीटों पर आगे।
  • 09:05 AM पंजाब कांग्रेस के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला सीट पर 3500 वोटों के साथ आगे।
  • 09:00 AM 40 सीटों के रुझान में कांग्रेस 22, आप 13 और अकाली-बीजेपी गठबंधन पांच सीटों पर आगे।
  • 08:58 AM मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लंबी विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं।
  • 08:52 AM अकाली दल के नेता और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढिंडसा ने त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई है।
  • 08:50 AM पंजाब के मुख्य चुनाव आयुक्त ने उम्मीदवारों से कहा है कि हारने वाले उम्मीदवारों का मजाक न उड़ाएं।
  • 08:47 AM 29 सीटों के शुरुआती रुझान में कांग्रेस 18, आप 8 और अकाली-बीजेपी गठबंधन 3 सीटों पर आगे।
  • 08:40 AM 21 सीटों के शुरुआती रुझान में 15 सीटों पर कांग्रेस आगे, AAP 6 और अकाली-बीजेपी गठबंधन 2 सीटों पर आगे।
  • 08:29 AM 11 सीटों के शुरुआती रुझान में कांग्रेस 7, अकाली दल-बीजेपी 2 और आम आदमी पार्टी 2 सीटों पर आगे।
  • 08:20 AM पंजाब विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के लिए 54 केंद्रों पर मतगणना शुरू।
  • 08:10 AM SAS नगर में पोस्टल बैलट की गिनती शुरू।
  • 08:08 AM बादलों के छंटने का वक्त आ गया है, अब पंजाब में सूरज उगने का इंतजार: नवजोत सिंह सिद्धू
  • 07:40 AM पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर का आज जन्मदिन है।
  • 07:20 AM अमृतसर में मतगणना को सुरक्षित निपटाने के लिए 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती।
  • 07:15 AM शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी 2007 से लगातार राज्य की सत्ता में बरकरार हैं और इस बार चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाने की कोशिश में है।
  • 07:00 AM चुनाव आयोग के आदेश पर आज बंद रहेंगी शराब की दुकानें।
  • 06:20 AM पहली बार पंजाब के विधानसभा चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी को है बड़ी उम्मीद।
  • 06:00 AM सुबह आठ बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती।

पंजाब का चुनावी हाल
पंजाब विधानसभा चुनाव इस बार कई मायनों में खास हैं। पंजाब की 117 सीटों पर हुए चुनाव कांग्रेस के लिए राज्य में यह चुनाव अस्तित्व की लड़ाई की तरह था। AAP के आने से मुकाबला त्रिकोणीय हुआ। लोकसभा चुनाव में राज्य में चार सीटें पाने वाली AAP यहां काफी समय से सक्रिय है और जीत का दम भर रही थी। पंजाब के विधानसभा चुनावों के लिए एक ही चरण में मतदान हुआ। राज्य की 117 सीटों के लिए 4 फरवरी को मतदान हुआ। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई में चुनाव लड़ रहे बीजेपी-अकाली दल गठबंधन के लिए इस बार जीत की राह अब कठिन हो गई है। READ ALSO: यूपी चुनाव 2017 LIVE: पढ़िए विधानसभा चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट्स

पंजाब चुनाव 2017 LIVE: पढ़िए विधानसभा चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट्स

वोटिंग फीसदी पर नजर
पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार 77.36 फीसदी वोटिंग हुई। यह आंकड़ा पिछले चुनावों के मुकाबले कम है। चुनाव आयोग के आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि पंजाब में 2012 के विधानसभा चुनाव में 79 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोट डाला था। इस साल ज्यादा वोट पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा था। READ ALSO: उत्तराखंड चुनाव 2017 LIVE: पढ़िए विधानसभा चुनाव परिणाम के ताजा अपडेट्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+