पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान, जानिए गोवा में कब होगी वोटिंग
गोवा में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। हालांकि इस बार मुकाबले में कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी शामिल है।
नई दिल्ली। पांच राज्यों में चुनावी हलचल के बीच चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही इन राज्यों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई है। जिन 5 राज्यों में चुनाव होना है उनमें गोवा भी शामिल है। गोवा में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। हालांकि इस बार मुकाबले में कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी शामिल है। आम आदमी पार्टी गोवा में अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी घोषित कर चुकी है। गोवा में चुनाव की प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं।

- गोवा में कुल सीटें- 40
- चुनाव की अधिसूचना- 11 जनवरी 2017
- नामांकन की अंतिम तारीख- 18 जनवरी 2017
- नाम वापस लेने की अंतिम तारीख- 21 जनवरी 2017
- मतदान की तारीख- 4 फरवरी 2017
- मतगणना की तारीख- 11 मार्च 2017












Click it and Unblock the Notifications