Go First को DGCA का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

Go First विमान कंंपनी ने अचानक से जिस तरह से विमानों की उड़ान को रद्द किया, उसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। इसके बाद डीजीसीए ने विमान कंपनी को नोटिस जारी किया है, कंपनी से 24 घंटे के भीतर जवाब

go first

जिस तरह से गो फर्स्ट एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों को अचानक से रद्द कर दिया, उसको लेकर डीजीसीए ने गो फर्स्ट एयरवेज को नोटिस भेजा है। बता दें कि गो फर्स्ट ने 3 और 4 मई की अपनी उड़ानों को रद्द कर दिया, जिसके बाद यह नोटिस जारी किया गा है।

डीजीसीए ने कहा कि हमे बिना जानकारी दिए यह फैसला लिया गया, गो फर्स्ट अपना शेड्यूल फॉलो नहीं कर पाया, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यह शेड्यूल पालन करने के नियम के खिलाफ है।

डीजीसीए ने जो कारण बताओ नोटिस जारी किया है उसमे पूछा है कि आखिर क्यों ना आपके खिलाफ अवमानना के तहत कार्रवाई की जाए। डीजीसीए ने 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। साथ ही गो फर्स्ट से 5 मई की उड़ानों के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।

जिस तरह से 3-4 मई की फ्लाइट को गो फर्स्ट ने अचानक से रद्द कर दिया उसपर यात्रियों ने काफी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि हमे कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी, जिसके बाद हमारी ट्रेन थी, लेकिन फ्लाइट रद्द होने से काफी नुकसान हुआ, अब क्या करूं, क्या मेरा रिफंड मुझे मिलेगा।

सोशल मीडिया पर लोग अपनी दिक्कतों को साझा करते हुए एयरलाइन कंपनी पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। जिसपर एयरलाइंस ने ट्वीट करके लोगों से माफी मांगी है। गो फर्स्ट की ओर से कहा गया है कि आपको हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं

कंपनी की ओर से कहा गया है कि विमान कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से रद्द किए गए हैं, जो हमारे नियंत्रण में नहीं था। बता दें कि वाडिया ग्रुप की एयरलाइंस कंपनी गो फर्स्ट ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+