Go First Financial Crisis: गो फर्स्ट की 3 और 4 मई की सभी उड़ानें रद्द, DGCA ने भेजा नोटिस

भारतीय हावाई यात्रा सेवा प्रदाता कंपनी गो फर्स्ट ने दो दिन के लिए सभी उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया है।

Go First cancel All flights

Go First cancel All flights: गो फर्स्ट की सभा उड़ाने 3 और 4 मई के लिए रद्द रहेंगी। कंपनी ने इन तिथियों के लिए बुकिंस स्वीकर करना बंद कर दिया है। हालांकि कंपनी की ओर दो दिन की उड़ानें रद्द करने से कंपनी को भारी नुकसान होगा। लेकिन एयरलाइन ने एक अहम समस्या के चलते ये कदम उठाया है। वहीं डीसीजीए ने एयरलाइंस के इस निर्णय पर कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

भारतीय एयरलाइंस गो फर्स्ट की उड़ाने रद्द होने की वजह कंपनी का वित्तीय संकट माना जा रहा है। पिछले कई महीनों से कंपनी इस संकट से जूझ रही है। जिसकी वजह से पीएंडडब्ल्यू की ओर से इंजनों की आपूर्ति नहीं की जा रही है। अब परिणाम ये हुआ की कंपनी को अपने 28 विमानों को खड़ा करना पड़ रहा है।

एयरलाइंस के दो दिन के लिए फ्लाइट रद्द करने के फैसले को लेकर डीजीसीएम ने गो फर्स्ट को कारण बताओ नोटिस भेजा है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा है, "डीजीसीए के संज्ञान में आया है कि गो फर्स्ट ने क्रमशः 03 मई 4 मई 2023 की सभी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी हैं। ऐसे रद्दीकरण के लिए DGCA को कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई है जो अनुसूची के अनुमोदन के लिए शर्तों का अनुपालन नहीं है।"

इसके अलावा डीजीसीए ने अपने नोटिस में गो फर्स्ट को 3 और 4 मई के लिए बुक किए गए टिकटों और यात्रियों की असुविधा के डिटेल मांगी है। महानिदेशालय ने इसके साथ 5 मई से एयरलाइंस की ओर उपलब्ध उड़ानों को संचालित करने की पूरा विवरण उपलब्ध कराने को कहा है।

वाडिया के स्वामित्व की एयरलाइंस का का ये संकट तेल कंपनियों को बकाया भुगतान ना करने पाने के कारण है। रिपोर्स्ट्स में यहां तक कहा गया कि गो फर्स्ट एयरलाइन की 60 फीसदी से ज्यादा फ्लाइट ग्राउंडेड हो चुकी है। जिसकी वजह से सभी रूट्स पर एयरलाइन के बुकिंग कैंसिल हो रही है।

बता दें कि विमानन कंपनी गो फर्स्ट को एक सरकारी योजना के तहत 400 करोड़ रुपये मिले हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों के भीतर 16 नए पीएंडडब्ल्यू इंजन मिलंगे। जिसके बाद वह अपने विमानों का परिचालन कर पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+