GES 2017: इवांका ट्रंप ने किया 'बचपन में चाय बेचने का जिक्र' तो पीएम मोदी ने जोड़ लिए हाथ
डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और पीएम मोदी ने हैदराबाद में ग्लोबल एंट्राप्रेन्योरशिप समिट (Global Entrepreneurship Summit) का उद्घाटन किया। हैदराबाद में हो रहे इस कार्यक्रम में इवांका ट्रंप ने पीएम मोदी की खूब तारीफ की।

हैदराबाद। डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और पीएम मोदी ने हैदराबाद में ग्लोबल एंट्राप्रेन्योरशिप समिट (Global Entrepreneurship Summit) का उद्घाटन किया। हैदराबाद में हो रहे इस कार्यक्रम में इवांका ट्रंप ने पीएम मोदी की खूब तारीफ की। इवांका ने बोला कि वह देश को आगे बढ़ाने के लिए जो भी कदम उठा रहे हैं वह सराहनीय हैं। वह बोलीं की बचपन में चाय बेचने से लेकर चुनाव में जीतकर देश का प्रधानमंत्री बनने तक के सफर के जरिए आपने यह दिखा दिया है कि भारत में बदलाव मुमकिन है।
इवांका की इस बात पर पीएम मोदी ने भी एक हल्की मुस्कान के साथ 'हां' में गर्दन हिलाई और हाथ जोड़कर नमस्कार किया। वह बोलीं कि अब पीएम मोदी बदलाव के अपने उस वादे को देश के सवा सौ करोड़ भारतीयों के जीवन में भी ला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हैदराबाद इनोवेशन हब के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके बेटे हैदराबाद के स्कूल में पढ़ें।
इवांका ने महिला आंत्रप्रेन्योर्स के साहस और संघर्ष की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि समिट में 1500 महिलाओं की भागीदारी पर कहा कि इतनी बड़ी तादाद में महिलाओं को देख वो गर्व महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि तरक्कियों के लिए वो भारत के लोगों को मुबारकबाद देती हैं। इवांका ने भारत के चंद्रयान और मंगल मिशन का भी जिक्र किया और कहा कि इन क्षेत्रों में भारत की उपलब्धि काबिले-तारीफ है। इस दौरान इवांका ने पीएम मोदी की भी तारीफ की।
@IvankaTrump to pm @narendramodi "From Tea seller to A Prime Minister Of A nation is a great Transformation and India under You is a symbol of Hope" #GES2017 pic.twitter.com/apaXBolMGp
— Saurav Saha (@sauravsaha41) November 28, 2017












Click it and Unblock the Notifications