लड़की ने किया फेसबुक से अनफ्रेंड तो लड़के ने फेस पर फेंक दिया खौलता हुआ पानी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना बिहार के मुजफ्फरनगर जिले की है। लड़की ने पुलिस को जो बयान दिया है उसके मुताबिक, आरोपी बुधवार शाम गान्नीपुर स्थित उसके घर आया और कहा कि वह अपना खोया हुआ आइडेंटिटी कार्ड ढूंढ रहा है। आरोप है कि उसने लड़की की मां को एक तरफ धकेल दिया और खौलता पानी लड़की के ऊपर फेंक दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि मेरे पिता टीचर हैं। आरोपी मेरे घर ट्यूशन लेने आया करता था। एक साल पहले मैंने उसकी फेसबुक रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की थी क्योंकि तब मुझे वह ठीक लगता था।
लेकिन बाद में वह गाली-गलौज करने लगा इसलिए पिछले हफ्ते मैंने उसे अनफ्रेंड कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम युद्धिष्ठिर यादव है। आरोपी मुजफ्फरपुर के एक सरकारी कॉलेज में ग्रेजुएशन का छात्र है। उसके खिलाफ एफआईआर रजिस्टर कर ली गई है। मुजफ्फरपुर सिटी के डीएसपी उपेंद्र कुमार ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मिठनपुरा मोहल्ले में गायत्री लॉज में रहता है वहीं लड़की शहर के ही एक नामी-गिरामी स्कूल में आठवीं क्लास की छात्रा है।












Click it and Unblock the Notifications