स्कूल के बाथरूम में मिला सेनेटरी पैड तो टीचर्स ने लड़कियों को किया निर्वस्त्र
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने फाजिल्का के एक सरकारी स्कूल की कुछ लड़कियों को कथित रूप से कपड़े उतराने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीएम ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही उस स्कूल के दो अध्यापकों का तबादला कर दिया है। दरअसल फाजिल्का जिले की अबोहर तहसील में पड़ते गांव कुंडल के सरकारी कन्या मिडिल स्कूल के बाथरूम में सेनेटरी पैड मिल था। जिसके बाद स्कूल के कुछ अध्यापकों ने कुछ लड़कियों को निर्वस्त्र किया था।

उनकी कपड़े उतारकर तलाशी ली गई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल के बाथरूम में दो दिन पूर्व सेनेटरी पैड मिले थे। स्कूल की महिला टीचर को जब इसका पता चला तो उन्होंने 7वीं की छात्राओं से इस बारे में पूछताछ की। स्कूल की टीचरों का कहना था कि इससे फ्लश जाम हो जाती है। इसके बाद उन्होंने आठवीं कक्षा की छात्राओं को बुलाकर तलाशी लेने को कहा गया। स्कूल की लड़कियों का आरोप है उनकी कपड़े उतारकर तलाशी ली गई।

लड़कियों का वायरल हुआ वीडियो
इसके बाद लड़कियों ने इसकी शिकायत घर पर माता-पिता से की। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। प्रताड़ित छात्राओं के अभिभावकों की शिकायत के बाद एसडीएम पूनम सिंह ने स्कूल में पहुंचकर जांच की। मामला इतना बढ़ गया है कि, घटना सीएम तक पहुंच गई। दरअसल एक वीडियो वारयल हुआ था, जिसमें सरकारी स्कूल गांव कुंडल जिला फाजिल्का की लड़कियां रो रही थीं तथा शिकायत कर रही थीं।

सीएम ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार को इस मामले की जांच पूरी करके सोमवार को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं, ताकि आगे कार्रवाई की जा सके। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि लड़कियों को शिक्षित व जागरूक करने की बजाय अध्यापकों ने उन्हें निर्वस्त्र कर दिया, जोकि सरासर गलत है।












Click it and Unblock the Notifications