गाजियाबाद: वैन ड्राइवर ने बीच रास्ते में रोकी वैन, पिछली सीट पर आकर छात्रा से की गंदी हरकत

नई दिल्ली। गाजियाबाद के एक नामी स्कूल की 8वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा को स्कूल छोड़ने जाने वाले वैन के ड्राईवर ने ही छात्रा के साथ की है। यह एक प्राईवैट वैन था जिससे छात्रा रोज स्कूल जाती थी। पुलिस ने आरोपी ड्राईवर, अनिल निषाद को गिरफ्तार कर लिया है।

स्कूल से वापस जा रही थी छात्रा

स्कूल से वापस जा रही थी छात्रा

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा गाजियाबाद के इंदिरापुर इलाके में एक नामी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा एक प्राइवेट वैन से रोज स्कूल जाती है। आरोप है कि बुधवार को छात्रा की स्कूल जाते समय तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसने स्कूल से घर वापस जाने का फैसला लिया। छात्रा ने ड्राईवर अनिल को वापस घर छोड़ने को कहा। स्कूल से वापस लौटते समय छात्रा वैन में अकेली थी।

ड्राईवर ने बीच रास्ते में रोकी वैन

ड्राईवर ने बीच रास्ते में रोकी वैन

पीड़ित छात्रा ने बताया कि रास्ते में ड्राईवर ने एक जगह गाड़ी रोक दी और पीछे की सीट पर गाड़ी को अंदर से लॉक कर दिया। छात्रा ने बताया कि ड्राईवर अंदर वैन में उसके साथ गंदी हरकत करने लगा जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू किया। छात्रा ने किसी तरह गाड़ी के शीशे को नीचे कर मदद के लिए आवाज लगाई। छात्रा का आवाज सुनकर लोग वैन के पास आए। पुलिस ने लोगों की मदद से वैन ड्राईवर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

स्कूल की नहीं थी वैन

स्कूल की नहीं थी वैन

इस मामले में जब स्कूल के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यह वैन स्कूल का नहीं था, न ही उसका स्कूल से कोई अनुंबध था। यह एक प्राईवैट वैन था जिसे बच्ची के माता-पिता ने उसे स्कूल आने जाने के लिए लगाया था। पुलिस अब जांच कर रही है कि वैन के ड्राईवर का पुलिस वैरिफिकेशन हुआ था कि नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+