प्यार में मिला धोखा, फिर प्रेमिका ने किया ऐसा काम कि जिंदगी भर याद रखेगा प्रेमी
प्रेमी ने प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी करने का फैसला लिया। गुस्साई प्रेमिका ने शादी के मंडप में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।
पुणे। प्रेमी ने प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी करने का फैसला लिया जिसके बाद प्यार में धोखा खाई प्रेमिका ने ऐसा काम किया कि प्रेमी जिंदगी भर याद रखेगा। प्रेमिका ने प्रेमी को सबक सिखाने के लिए शादी के दिन तक इंतजार किया और फिर शादी के दिन मंडप में पहुंच गई।

शादी के मंडप में मिट्टी का तेल फेंक लगा दी आग
प्यार की आग में जल रही प्रेमिका ने मिट्टी का तेल छिड़क कर शादी के मंडप में डालकर आग लगा दी। इतना हीं नहीं प्रेमिका ने मंडप के पास खड़े टूव्हीलर और रिक्शा को भी आग लगा दी। अपने ही प्रेमी के शादी का मंडप व टूव्हीलर जलानेवाली महिला कोपुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। मामला महाराष्ट्र के पुणे जिले का है।

पहले से शादीशुदा है प्रेमी
मंडप में आग लगाने वाली महिला का नाम सुषमा और वह पहले से शादीशुदा है, उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। उसके बाद दीपक और सुषमा के बीच प्यार हुआ। सुषमा ने दीपक को टूव्हीलर खरीदने के लिए मदद भी की थी। दूसरी लड़की से दीपक शादी करने जा रहा, इस बात से खफा होकर सुषमा ने शादी का मंडप और गाड़ी जला दी। सुषमा ने पुलिस से अपना अपराध कबूलते हुए बताया कि दीपक और वो दोनों एक दूसरे से बेतंहा प्यार करते थे। पर दीपक ने उसे प्यार में धोखा दिया। मुझसे प्यार के कसमें और वादे करनेवाला किसी और लड़की से शादी करने जा रहा था, जो मुझे कतई बर्दाश्त नहीं था।

प्रेमी के घर के आगे सजा था मंडप
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुषमा और दीपक एक दूसरे से प्यार करते थे। दीपक किसी दूसरी युवती के साथ शादी करने जा रहा था। सुषमा को यह कतई बर्दाश्त नहीं हुआ कि उसका प्रेमी दीपक किसी और का होने जा रहा है। गुस्से से तिलमिलायी सुषमा ने दीपक के घर के आगे सजे शादी के मंडप को जलाकर खाक करने की सोची। एक रात सुषमा ने केरोसीन के गोले मंडप पर डालकर आग लगा दी। साथ ही टूव्हीलर और रिक्शा को भी आग लगा दी। इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।
{promotion-urls}
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications