बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम बच्ची, 11 घंटे बाद सुरक्षित निकाली गई

घटना की जानकारी के बाद प्रशासन की तरफ से शाम लगभग पांच बजे बचाव अभियान शुरू किया गया और मंगलवार सुबह करीब तीन बजे बच्ची को सुरक्षित बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया। उप जिलाधिकारी आऱ क़े श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को बताया कि हमारे सामने बच्ची को जिंदा बचाने की सबसे बड़ी चुनौती थी। बोरवेल में अक्सीजन सिलेंडर डाला गया ताकि बच्ची को सांस लेने में दिक्कत न हो।
उन्होंने बताया कि बोरवेल करीब 35 फुट गहरा था। जेसीबी मशीन की मदद से बोरवेल से सटा उससे ज्यादा गहरा एक गहरा गड्ढा खोदा गया। करीब 10 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। उन्होंने बताया कि बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications