VIDEO: बच्ची ने पापा को याद दिलाया लॉकडाउन का नियम, रास्ता रोककर बोली- PM ने कहा है, बाहर मत जाओ

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है, करोड़ों लोग अपने-अपने घरों में बंद रहने को मजबूर हो गए हैं। भारत सरकार ने भी वैश्विक महामारी के खतरे को देखते हुए 14 अप्रैल, 2020 तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू कर दिया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से हाथ जोड़कर अपील की है कि घरों में रहें और संक्रमण से बचें। लेकिन कई लोग पीएम की बातों को अनदेखा करते हुए घरों से बाहर निकल रहे हैं, दूसरों के संपर्क में आ रहे हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक मासूम बच्ची अपने पिता को घर से बाहर जाने से मना कर रही है।

बच्ची ने पिता को याद दिलाई पीएम मोदी की बात

बच्ची ने पिता को याद दिलाई पीएम मोदी की बात

लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपनी बड़े लोगों को समझ ना आई हो लेकिन बच्चे अपने पीएम की बातों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। इतना ही नहीं अगर कोई नियमों का उल्लंघर करता है तो बच्चे उन्हें समझा भी रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। देशभर में चल रहे लॉकडाउन के दौरान अपने पिता को घर से बाहर जाने से रोकने वाली बच्ची की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शेयर किया वीडियो

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जो अब वायरल हो गया है। इसमें देखा जा सकता है कि बच्ची अपने पिता को पीएम मोदी द्वारा लागू किए गए 21 दिनों के लॉकडाउन का पालन करने के लिए बोल रही है। इस दौरान वह अपने पिता को पीएम मोदी की बात भी याद दिलाती है जिसमें उन्होंने लोगों से लॉकडाउन को न तोड़ने और घर में रहने की अपील करते हैं।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कही ये बात

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कही ये बात

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 15 सेकेंड के इस वीडियो में बच्ची कहती है कि 'प्रधानमंत्री ने बोला है बाहर मत जाओ, कोरोना वायरस आ जाएगा... नहीं मत जाओ बाहर।' इसके बाद बच्ची के पिता काफी अनुरोध करते हैं लेकिन फिर भी बच्ची कहती है, नहीं कहीं नहीं जाना है। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, देखिए बच्ची का रिएक्श जब उसके पिता ने ऑफिस जाने के लिए बाहर जाना चाहा, बच्ची दरवाजे पर आकर खड़ी हो गई और अपने पिता को पीएम मोदी की याद दिलाने लगी।

बच्ची की मासूमियत ने लूटा यूजर्स का दिल

पेमा खांडू ने आगे लिखा, 'अरुणाचल प्रदेश की इस छोटी सी बच्ची को भी समझ आ गया है कि कोरोना वायरस के अपने घर में ही रहकर हराया जा सकता है।' ट्विटर पर बच्ची का वीडियो वायरल होने के बाद उसे अब तक 63 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 8 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं। वहीं, वीडियो को हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट भी किया गया है। सोशल मीडिया पर बच्ची की मासूमियत भरी सीख ने हर किसी का ध्यान खींचा है, यूजर्स ने काफी प्रशंसा की है।

यह भी पढ़ें: Covid19: महाभारत के 'कृष्ण' ने कहा-कोरोना के दौर में Mahabharat देखना बेहद जरूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+