Covid19: महाभारत के 'कृष्ण' ने कहा-कोरोना के दौर में Mahabharat देखना बेहद जरूरी
नई दिल्ली। देश में कोरोना की वजह से 21 दिनों का लॉकडाउन है, लोगों अपने-अपने घरों में रह रहे हैं, इसी बीच जनता की मांग पर डीडी पर देश के दो ऐतिहासिक धार्मिक धारावाहिक रामायण और महाभारत की वापसी हुई है। बीआर चोपड़ा के लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में कृष्ण का रोल प्ले करने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने बताया है कि कोरोना के इस दौर में महाभारत कितना प्रासंगिक है और इससे हम क्या ज्ञान अर्जित कर सकते हैं।

'लोगों को जागरूर करने में महाभारत मददगार'
अपनी मोहक मुस्कान से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले नीतीश भारद्वाज ने कहा कि भविष्य में प्रकृति के प्रति जागरुकता को विकसित करने में भी महाभारत अहम योगदान दे सकती है, उन्होंने फेसबुक वीडियो के जरिए इस बारे में लोगों को बताया, उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि अगर हम सचेत नहीं हुए तो जैसे कुछ ही क्षणों में डायनासोर्स का अंत हो गया था वैसा ही इंसानों के साथ भी हो सकता है, एक तीव्र भूकंप और सब कुछ तहस-नहस हो जाएगा।

'महाभारत का एक-एक पृष्ठ आज के दौर में बेहद जरूरी हो गया है'
उन्होंने महाभारत के कुछ एपिसोड से जुड़ी कहानियों को उजागर करते हुए कहा कि महाभारत का एक-एक पृष्ठ आज के दौर में बेहद जरूरी हो गया है,यह बेहतर होगा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखें,उनके अनुसार महाभारत में आज के जमाने के कई रहस्य छिपे हुए हैं. उन्हें समझे जाने की जरूरत है ताकि देश को लोगों को सही दिशा में आगे जाया जा सके, मालूम हो कि जब 'महाभारत' का प्रसारण 1988 में शुरू हुआ था तब इसने लोकप्रियता के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे।

23 साल की उम्र में नीतीश ने निभाया श्रीकृष्ण का रोल
बता दें कि 90 के दशक में 23 साल की उम्र में नीतीश ने बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कृष्ण की भूमिका अदा की थी। उन्होंने अपनी भूमिका इतने बेहतरीन तरीके से निभाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भगवान मानने लगे थे और जहां भी जाते लोग उनके पैर छूते थे। छोटे पर्दे के अलावा वो मराठी सिनेमा का भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। फिल्मों और टीवी के बाद नीतीश ने राजनीति की ओर रुख किया और बीजेपी की ओर से लोकसभा सदस्य बने।

बहुत सारी फिल्मों में नजर आ चुके हैं नीतीश
वर्क फ्रंट पर बात करें तो नीतीश, आशुतोष गोवारिकर की 2016 में आई फिल्म 'मोहेनजोदारो' में नजर आए थे, इसके अलावा नीतीश भारद्वाज ने सारा की डेब्यू फिल्म में भी कैरेक्टर रोल किया था, प्रेम शक्ति, और यक्ष जैसी फिल्मों में नीतीश ने कैरेक्टर एक्ट प्ले कर चुके हैं।
देखें VIDEO
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications