VIDEO: सरेआम स्टेशन पर लड़की के साथ हुई छेड़छाड़, अधेड़ ने जबरन किया KISS
मुंबई। देश में लड़कियों के साथ सरेआम छेड़छाड़ के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला मुंबई में गुरुवार को देखने को मिला। मुंबई में स्टेशन पर एक युवती के साथ प्लेटफार्म पर सरेआम छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया। लेकिन वहां पर मौजूद किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ये घटना गुरुवार सुबह 11:30 के आपपास की है।

पीड़ित युवती ने बताया कि वह व्यक्ति स्टेशन के बाहर से ही उसका पीछा कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरपीएफ ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नरेश जोशी(43) के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, लड़की नवी मुंबई स्थित टर्बे रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन का इंतजार कर रही थी। लड़की को घंसोली जाना था।
देखें वीडियो:












Click it and Unblock the Notifications