स्‍नानघर में घुसकर दबंगों ने नहा रही युवती से की छेड़खानी, निर्वस्‍त्र किया

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश को उत्‍तम प्रदेश कहने वाली समाजवादी सरकार के दावों में कितना दम है ये इस खबर से ही साफ हो जाता है कि दंबंगों ने एक युवती से ना केवल छेड़खानी की बल्कि उसे निर्वस्‍त्र तक कर दिया। उन्‍होंने सरेआम युवती की पिटाई की और असलहा लहराते हुए निकल गये। अगले दिन पंचायत बैठी तो हमलावरों को पीड़िता से क्षमा मांगने के साथ दोबारा इस तरह का कृत्य न करने को कहा गया। मगर दंबग हमलावरों ने ऐसा करने से मना कर दिया। पुलिस ने अब इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव व्‍याप्‍त है।

Uttar Pradesh: girl molested and stripped in Pratapgarh

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मामला उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के लालगंज क्षेत्र के एक गांव का है। युवती घर के सामने नल के पास बने स्नानघर में नहा रही थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के कपिल, सलीम, तालिब, आजाद व सलमान बदनीयती से स्नानघर में घुस आए और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे। उन्होंने युवती के सभी कपड़े उतार दिए। युवती के शोर मचाने पर पिटाई कर दी। शोर पर परिजन व ग्रामीण दौड़े तो आरोपी मौके से चले गए।

थोड़ी देर बाद फिर से आरोपी असलहा लहराते पीड़िता के घर आ गए और घटना को लेकर किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के जुटने पर असलहा लहराते हुए भाग निकले। इस दौरान आरोपियों ने युवती के घर पर ईंट व पत्थर फेंककर उसे खौफजदा करने का प्रयत्न किया। मंगलवार को मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध निर्वस्त्र कर छेड़छाड़ करने, मारपीट व जानलेवा धमकी देने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+