VIDEO: मॉल में युवती गले लगाने लगी तो युवकों और बच्चों की लगी लंबी लाइन
दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मॉल में एक युवती के सामने युवकों की लंबी लाइन लगी थी और वो एक-एक कर सबको गले लगा रही थी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा थी और वे गले लगने के इस तमाशे का वीडियो बना रहे थे।

घटना यूपी में मुरादाबाद के एक मॉल की बताई जा रही है जहां ईद के अगले दिन रविवार को तीन युवती पहुंची और उनमें से एक ने युवकों को गले लगाना शुरू कर दिया। बाकी दो युवतियां वीडियो बनाने लगीं। युवती ने जैसे ही गले लगाना शुरू किया, उनके आगे युवकों और बच्चों की लंबी लाइन लग गई।

युवती सबसे गले मिलकर हाथ मिलाते हुए ईद की मुबारकबाद दे रही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इस पर लोगों ने खूब चुटकी ली। ये तीनों लड़कियां कहां की थीं, इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और मॉल के अधिकारी भी इस बारे में कुछ बता नहीं पाए।












Click it and Unblock the Notifications