चार दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रैंड ने ब्वॉयफ्रैंड को लूटा, सुबह नंगा हाईवे पर छोड़ा
चार दोस्तों के साथ मिलकर 30 वर्षीय महिला पर अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने दोस्तों के साथ मिलकर लाखों रुपए की लूट की है। लूट से पहले इन लोगों ने युवक के साथ मारपीट भी की और उसे नंगा करके महाराष्ट्र के शाहपुर हाइवे पर छोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पांच में से दो आरोपियों की पहचान भाविका भोर, नादिम खान के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति का नाम बालाजी शिवभगत है, जोकि शाहपुर का रहने वाला है और उसका कंस्ट्रक्शन का बिजनेस है। पीड़ित व्यक्ति महिला के साथ कई वर्षों से रिलेशनशिप में था।

पुलिस अधिकारी ने बताया 28 जून को महिला ने शिवभगत को अटगांव हाईवे पर शाहपुर के पास शाम 4.30 बजे बुलाया था। जब दोनों यहां टहल रह थे तो चार लोग जोकि महिला के दोस्त थे, यहां पहुंच गए और युवक के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद इन लोगों ने इसके पैसे लूटे और अगली सुबह बिना कपड़ों के नंगा करके उसे हाईवे पर छोड़ दिया।
शिवभगत को इस घटना के बाद दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा, वह सदमे में थे। शिवभगत ने बताया कि मैंने उसके लिए सबकुछ किया, उसके लिए एक छोटा सा घर बनवाया, हर समय उसे खरीदारी कराई। वो जो भी चाहती थी मैं करता था। उसने मुझे दूसरे आदमी के लिए धोखा दिया, मेरा शोषण किया। मेरी साथ जमकर मारपीट की।
पीड़ित ने बताया कि भाविका ने मुझसे साड़ी, गोल्ड की इयरिंग, पायल, चूड़ी, मानसू के जूते, छाता गिफ्ट लेकर आने के लिए कहा था। जब मैं वहां सारे गिफ्ट लेकर पहुंचा तो वो मेरी क्रेटा में बैठ गई और सारे गिफ्ट ले लिए।
तभी अचानक से चार आदमी आ गए। इसमे से तीन को मैं नहीं जानता था। ये लोग मेरी कार में घुसे, मुझे धक्का दिया, मुझपर चाकू से हमला कर दिया। इसमे से एक ने मेरी कार चलाना शुरू कर दिया।
आरोपी युवक को एक अज्ञात जगह पर स्थित रेस्टोरेंट लेकर गए, यहां उसे पीटा। शाहपुर पुलिस स्टेशनक के वरिष्ठ इंस्पेक्टर राजकुमार उपासे ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित के कपड़े उतरवाए, उसका वीडियो बनाया, उसकी दोनों गोल्ड चेन छीन ली, सात अंगूठी छीन ली, उसके ऊपर मिर्च का पाउडर फेंका और सुबह 5 बजे हाईवे पर उसे धक्का देकर फरार हो गए।
इसके बाद पीड़ित खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपने दोस्त को फोन किया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हम आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications