बच्ची को थी कब्ज की शिकायत, मां के अंधविश्वास के चलते गई जान

नई दिल्ली। मुंबई के विरार में एक 11 साल की मासूम की मां के अंधविश्वास के चलते जान चली गई। बच्ची को कब्ज की शिकायत थी, जिसके बाद उसे ठीक करने के लिए उसकी मां और चाची ने मिलकर काला जादू किया। जेजे अस्पताल में हुई बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि बच्ची की मौत उसके यौनांगो में लगी चोट से हुई। पुलिस ने बताया कि बच्ची, सानिया की हत्या रविवार को सुबह 10 बजे के करीब हुई। बच्ची का शव देर दोपहर तक उनके घर के सामने रखा था। बाद में बच्ची के मामा उसे लेकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

बच्ची को थी कब्ज की शिकायत, मां के अंधविश्वास के चलते गई जान

विरार पुलिस ने बच्ची की मां मीनाक्षी, पिता अंबाजी और चाची माधुरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सानिया के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। प्रारंभिक जांच में सानिया के अंगों और यौनांगों पर चोट की पुष्टि भी हुई है। बताया जा रहा है सानिया की मां ने सानिया के साथ काला जादू किया था। इस दौरान वो सानिया के सीने पर चढ़कर डांस कर रही थी। उसकी चाची ने उस वक्त उसके पैर पकड़े हुए थे। काला जादू करने से पहले सानिया की चीख को बाहर जाने से रोकने के लिए उसके मुंह में कपड़े ठुंसे गए थे।

पड़ोसियों ने बताया कि 14 दिसंबर के दिन उनके फ्लैट से किसी महिला के चीखने की आवाज आ रही थी। एक पड़ोसी ने बताया कि मीनाक्षी के पूरे शरीर पर उस दिन हल्दी लगी हुई थी। पड़ोसी ने बताया कि मीनाक्षी इससे पहले भी कई बार अपने घर में काला जादू करते हुए देखा गया है।

17 दिसंबर के दिन मीनाक्षी ने अपने भाई को फोनकर बताया कि सानिया के पेट में कुछ दिनों से शिकायत है। मीनाक्षी के भाई ने बताया कि जब मैंने घर पहुंचा तो देखा कि सानिया लेटी हुई है जिसके बाद मैं उसे लेकर अस्पताल गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सानिया के 14 साल के भाई, यश ने पुलिस को बताया कि सानिया को कब्ज करने की शिकायत थी जिसे दूर रखने के लिए उसकी मां और चाची ने काला जादू किया।

यश ने बताया कि उस वक्त फ्लैट में उसके पिता भी मौजूद थए लेकिन उन्होंने इसे रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। यश ने आगे बताया कि उसके मां और पिता ने उसे इस बारे में किसी से भी बताने से मना किया था। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के मां, चाची और पिता को हत्या और अंधविश्वास की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+